धार~सजायाफ्ता कैदी की जेल में संदिग्ध मौत, कैदियों ने की नारेबाजी-भूख हड़ताल ~~
न्यायिक जांच के आश्वासन के बाद दोपहर बाद किया भोजन, न्यायाधीश की मौजूदगी में हुआ कैदी का पोस्टमार्टम ~~
धार। 1 वर्ष पूर्व इंदौर से धार जेल शिफ्ट किए गए दुष्कर्म के आरोपी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में जेल के अंदर मौत हो गई। कैदी की मौत की सूचना पर जेल के अंदर भी हंगामा हुआ। दूसरे कैदियों ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए भूख हड़ताल कर दी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक श्री दांगी ने कैदियों को न्यायिक जांच का आश्वासन दिया। जिसके बाद दोपहर से कैदियों ने खाना-पीना शुरु किया। इधर मृतक कैदी भेरू पिता बगदीराम उम्र 35 साल की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी जेल पहुंचे। जेल के बाहर परिजनों द्वारा भी नारेबाजी की गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेलर व जेल कर्मियों की पिटाई से भेरू की मौत हुई है। जिला अस्पताल में न्यायिक मजिस्ट्रेट राजकुमार गौड़ की मौजूदगी में कैदी का 4 डॉक्टरों की पैनल ने पीएम किया। जिसकी बकायदा विडियोग्राफी भी करवाई गई है।
पीएम रूम के बाहर नारेबाजी
भेरू की मौत के बाद परिजन खासे नाराज दिखाई दिए। 2019 में सरदारपुर कोर्ट ने भेरू को दुष्कर्म के मामले में 11 वर्ष की सजा सुनाई थी। भेरू इंदौर की जेल में बंद था। आईटीआई प्रशिक्षण के लिए भेरू को गत वर्ष फरवरी माह में ही धार शिफ्ट किया गया था। बताया गया है कि सोमवार को जेल में तलाशी अभियान चल रहा था। इस अभियान के बाद भेरू के साथ कुछ कैदियों और जेल प्रहरियों ने मारपीट की है। इस पिटाई के बाद भेरू बैरक में मूर्छित होकर गिर गया था। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को जेल के बाद परिजनों ने पीएम रूम के बाहर भी जमकर नारेबाजी की।
पुलिस समझाईश के बाद माने
स्वजनों का आरोप है कि सोमवार को ही भेरू की मौत हो गई थी। रात में हमें किसी ने सही जानकारी नहीं दी। इस तरह की स्थिति के बाद जेल प्रशासन ने आंतरिक स्तर पर भी जांच शुरु कर दी है। इधर पीएम रूम के बाहर परिजनों के हंगामे की सूचना पर कोतवाली टीआई व जवान पहुंचे थे। जिन्होंने समझाईश देकर परिजनों को शांत करवाया। इसके बाद पीएम किया जा सका। पीएम के लिए चिकित्सकों की पैनल में डॉक्टर आशीष मिश्रा, डॉक्टर छत्रपाल सिंह चौहान, डॉ कमलेश्वर अहिरवाल, डॉ शरद मिश्रा शामिल थे।
Post A Comment: