धार~मैंने मंत्रीजी की पार्षद से बात भी कराई है, कुछ दिन सोचने का वक्त मांगा है ~~
पूर्व कांग्रेस नपं अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल भाजपा में शामिल, बोले विधायक भाई ने परिवारवाद चलाया, पार्षद दूसरे को अध्यक्ष चाहते थे ~~
सरदारपुर से कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के छोटे भाई ब्रजेश ग्रेवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने औद्योगिक नीति एवं निवेश राज्यमंत्री राजवर्द्धनसिंह दत्तीगांव के समक्ष भाजपा का दुपट्टा पहन लिया है। ब्रजेश पूर्व में सरदारपुर से नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस चुनाव में समर्थक को अध्यक्ष ना बनाने से नाराज होकर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब वह कांग्रेस पार्षदों को भाजपा में ले जाने के लिए भी सक्रिय हो गए हैं। प्रतिनिधि से चर्चा में ब्रजेश ग्रेवाल ने बताया कि विधायक भाई ने परिवार वाद चलाया। हमारे परिवार की बहु को अध्यक्ष बनाया। मैं और अन्य पार्षद कोमल पारगी को अध्यक्ष बनवाना चाहते थे। मंत्रीजी से महिला पार्षद की बात भी कराई है। पार्षद ने सोचने का वक्त मांगा है। ब्रजेश ने कहा कि मैंने सिर्फ दूसरों के साथ हो रहे भेदभाव की आवाज उठाई है।
मैंने कह दिया सिर्फ सेवा करना चाहता हूं
कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के भाई के भाजपा में शामिल होने के पीछे नगर पंचायत सरदारपुर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का झगड़ा सामने आया है। विधायक ने पार्षद निर्वाचित परिवार की बहू को अध्यक्ष बनवाया है। वहीं उपाध्यक्ष में भी पूर्व युकां जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान को अवसर दिया है। यहां पर ब्रजेश ग्रेवाल के समर्थकों को अवसर नहीं मिला है। इसके बाद श्री ग्रेवाल ने भाजपा का दामन थामा है। इस मामले में ब्रजेश ग्रेवाल ने कहा कि 10 साल पूर्व वह नपं अध्यक्ष बने थे। तब से जो भी कांग्रेस से चुनाव लड़ते हैं उन्हें जीताने के लिए काम करते आए है। पीड़ा है कि उनकी बात को तवज्जों नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में सेवा करने के लिए शामिल हुए है। उनकी कोई राजनैतिक महत्वकांक्षा अपने लिए नहीं है। मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि आपको भी कोई पद देंगे, मैंने मना कर दिया।
सभी पार्षद विश्वसनीय, हमें 10 वोट मिले
भाई के भाजपाई हो जाने और परिवार वाद चलाने के आरोप को लेकर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि जनता ने पार्षद चुनकर दिया। हमने पार्षद में से अध्यक्ष बनाया है। श्रीमती पारगी हो या कांग्रेस के अन्य पार्षद। हम सभी एकजुट है। कोई भी पार्षद किसी के भी बहकावे में नहीं आएगा। हमने चुनाव में भी एकजुटता का परिचय दिया। 9 पार्षद होने के बावजूद 10 वोट हासिल किए थे।
अस्थिरता की कोशिश शुरु!
नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन को लेकर मंत्री राजवर्द्धनसिंह दत्तीगांव भी भाजपा की परिषद् बनाने के लिए प्रयासरत रहे थे। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल की कुशल रणनीति से राजगढ़-सरदारपुर में कांग्रेस की परिषद् बनी है। ब्रजेश ग्रेवाल के अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में जाने और कांग्रेस पार्षद से बात कराने के प्रयास को आगामी दिनों में परिषद् में अस्थिरता पैदा करने के तौर पर देखा जा रहा है।
चित्र है 13धार3-


Post A Comment: