बड़वानी/खेतिया मण्डी एवं अस्पताल का भी निरीक्षण किया ~~
बड़वानी /कलेक्टर ने विकासखण्ड पानसेमल के दौरे के दौरान खेतिया मण्डी एवं अस्पताल का भी निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने सर्वप्रथम कृषि उपज मण्डी खेतिया पहुंचकर मण्डी में आने वाली फसलों एवं मूल्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मण्डी पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि खेतिया मण्डी काफी पुरानी मण्डी है और यह महाराष्ट्र की बार्डर पर स्थित होने से यहां पर महाराष्ट्र के भी किसान अपनी उपज का विक्रय करने आते है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खेतिया का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खेतिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने केन्द्र में पदस्थ डाक्टर से अस्पताल में मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर ईलाज तक की जाने वाली सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। वही वार्ड में भर्ती मरीज को डिहाईड्रेशन होने पर कौन सी बाटल एवं क्या उपचार दिया गया है इसकी पुष्टि मरीज की भर्ती पर्ची में लिखे उपचार से भी की।
निर्माणाधीन अस्पताल का किया निरीक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खेतिया के निरीक्षण के दौरान बीएमओ द्वारा बताया गया कि अस्पताल का उन्नयन होकर 40 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बन गया है। जिसका भवन निर्माणाधीन है। इस पर कलेक्टर ने निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण कर ठेकेदार को यह निर्देशित किया कि अस्पताल के निर्माण का कार्य समय सीमा में गुणवत्तायुक्त पूर्ण होना चाहिए।




Post A Comment: