धार~दिव्यांग अपने आप को कमजोर ना समझे आत्म बल से आगे बढ़े: मेड़ा~~

ट्राईसाईकिल लेने आई नन्ही बालिका के जिपं अध्यक्ष ने पैर छुए~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

दिव्यांग बच्चे अपने आपको किसी भी परिस्थिति में कमजोर ना समझे।  आत्म बल के साथ आगे बढ़े सरकार भी आप लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।  आप लोग भी अपनी ओर से आगे बढ़ने का प्रयास करें। उक्त बात गंधवानी में दिव्यांगों को उपकरण वितरण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने कही। उन्होंने कहा कि यह ट्राईसाइकिल आपको स्कूल और अन्य जगह लें जाने में काम आएगी। आप लोग साइकल के माध्यम से विद्यालय जाए। मन लगाकर पढ़े, अपना उत्साह कम नहीं होने दें। दिव्यांगों को जो जरूरत के उपकरण है वह शासन के माध्यम से उपलब्ध हो गए हैं। इन सब से अब आगे चलने का प्रयास करें। 
वही ट्राईसाईकिल लेने आई नन्ही बालिका के चरण स्पर्श भी सरदार सिंह मेडा ने किए है। वहीं शिक्षकों ने शासन से टेबलेट लेने की योजना के बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष को जानकारी दी कि इसके लिए वेतन नहीं डल पा रहा है हम कैसे उसकी खरीदी करें तो उन्होंने तुरंत जिला पंचायत सीईओ से चर्चा कर निराकरण करने की बात कही।
दिव्यांग छात्रावास को भी प्रयास कर चालू करवाया  
श्री मेडा ने कहा कि सरदारपुर में दिव्यांग छात्रावास बना हुआ था लेकिन वह बंद था। दिव्यांग बच्चों द्वारा मेरे कार्यालय में आकर मुझे अवगत कराया कि इस तरह से यह संस्था बंद है तो भोपाल से प्रयास कर इसे पुन: चालू करवा दिया गया है। गंधवानी में भी दिव्यांगों के हित में यदि कोई कार्य मेरे तक आता है तो मैं प्राथमिकता के साथ उसे करूंगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विकास खंड शिक्षा अधिकारी अनिल व्यास ने दिया। विस्तृत जानकारी बीआरसीसी रमेश मोलश्वर ने दी। आयोजन में भारत सरकार की सहयोगी संस्थान एलिमको संस्था से 62 दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाइकिल और दिव्यांग उपकरण संस्था के द्वारा भेजे गए थे जो वितरित किए गए।
यह थे मौैजूद 
आयोजन में भाजपा उपाध्यक्ष विकास मेहरवाल, जनपद अध्यक्ष लीलाबाई जमरा, उपाध्यक्ष सावित्रीबाई मंडलोई, नेपाल मंडलोई, रेवसिंह भाभर, सुनील डावर, शंकर सिंह निगवाल, बाग मंडल अध्यक्ष कैलाश झाबा, श्याम अगाल, सुंदर भाई, संतोष जमादारी,  युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शांतिलाल एस्के, जितेश सोलंकी, बीएससी गोरेलाल मंडलोई, मांगीलाल सूर्यवंशी, गंभीर सिंह मौर्य, आशा जामोद, यशोदा परमार  सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन गिरधारीलाल चौहान ने किया। 

Share To:

Post A Comment: