धार~पीड़ित जमाकर्ताओं ने निकाली रैली~~
धार। जिले में अलग-अलग योजनाओं में आम लोगों से निवेश कराने वाली प्रायवेट कंपनियां लोगों का लाखों रुपया लेकर कारोबार बंद चुकी है। कई मामलों में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इसके बावजूद हजारों जमाकर्ताओं का करोड़ों रुपया ठगी में चला गया है। इस मामले में सोमवार को पीड़ित जमाकर्ताओं ने रैली निकाली और ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि सिर्फ एफआइआर दर्ज होने से बड्स एक्ट 2019 एवं मप्र के वित्तीय अधिष्ठानों में जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत नियुक्त सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पा रहे है। बड्स एक्ट कानून सुनिश्चित कराए। इसको लेकर अगस्त से ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार राष्ट्र व्यापी भारत यात्रा मिशन भुगतान के तहत आयोजित कर रहा है। यह एक प्रकार का सत्याग्रह है। े


Post A Comment: