धार~1 दिन की हड़ताल से मरीजों की आफत, घायलों को एक्स-रे लिखा करने वाला कोई नहीं ~~

जिला अस्पताल में रेडियोग्राफरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, हड्डी के मरीजों की हुई फजीहत ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

स्वास्थ्य महकमें में अलग-अलग पदों पर कार्यरत कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इनके 1 दिन हड़ताल पर उतर जाने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कतें बीमार-दुखियों को होती है। कुछ ऐसी ही स्थिति सोमवार को जिला अस्पताल में दिखाई दी। जहां पर रेडियोग्राफर एक दिन के सामूहिक अवकाश पर उतर गए। इसके कारण एक्स-रे विभाग बंद रहा और एक्स-रे के मरीजों को परेशान होना पड़ा। खासकर हड्डी संबंधी परेशानियों से जुझ रहे मरीजों को दिनभर दर्द के साथ बिताना पड़ा। अच्छी बात यह रही कि सामूहिक अवकाश मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण हेतु 1 दिन के लिए किया गया था। 
सक्षम निजी में गए, गरीबों ने दर्द झेला 
सोमवार को प्रगतिशील रेडियोग्राफर संघ के बैनर तले कर्मी अवकाश पर उतर गए। कर्मियों ने अवकाश पर जाने की सूचना पूर्व से ही अस्पताल प्रशासन को दे दी थी। इसके बावजूद अस्थाई तौर पर रेडियोग्राफर की व्यवस्था नहीं की गई। इधर दिनभर मरीजों का आना-जाना लगा रहा। कई लोग दुर्घटनाओं में चोटिल होकर आए थे। एक्स-रे विभाग में ताला होने की जानकारी के बाद सक्षम लोगों ने निजी अस्पताल में 500 से 700 रुपए की राशि खर्च कर जांच करवाई। वहीं गरीब लोग दर्द झेलते रहे। उल्लेखनीय है कि 100 से अधिक एक्स-रे प्रतिदिन जिला अस्पताल में किए जाते है। इसमें अधिकांश एक्स-रे हड्डी विभाग से संबंधित होते है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार भी सामूहिक अवकाश की स्थिति में मरीजों के लिए फजीहत भरा रहा। 
यह है स्थिति 
जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट का पद रिक्त है। वहीं रेडियोग्राफर पद सी एस तिवारी, महिपाल सिंह सहित चार अन्य कमर्चारियों की 24 घंटे ड्यूटी रहती है। ऐसे में सभी एक साथ अवकाश होने के कारण पूरे दिन यहां एक सभी एक्सरा नहीं हो पाया। ऐसे में हड्डी की चोंट से ग्रसित सक्षम लोगों ने निजी अस्पतालों में एक्स-रे करवाएं। एक अनुमान के मुताबिक 30 से 40 लोगों ने निजी अस्पताल का रूख किया।  
दर्द सहना ही पड़ेगा, पैसे नहीं 
जिला अस्पताल में मारपीट में घायल ट्रक ड्रायवर राजीव एक्स-रे के लिए परेशान दिखाई दिया। रविवार को धार लौटाने के दौरान बालासिनोर में कुछ बदमाशों ने ड्रायवर के साथ मारपीट की थी। इस दौरान डंडे की चोंट से उसकी कमर में वार किया गया था। इसके कारण उसे दर्द हो रहा था। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने क्रेक देखने के लिए एक्स-रे लिख दिया। कक्ष पर ताला था। निजी अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए पैसे नहीं थे। दर्द के साथ एक दिन का समझौता किया। मंगलवार को एक्स-रे होगा।  
महिला को सर्जिकल वार्ड में किया भर्ती 
सोमवार को बगड़ी फाटे पर चौपहिया व दुपहिया वाहन में टक्कर हो गई थी। इसमें रेखा उदयसिंह नाम की महिला व एक पुरुष चोंटिल हो गए थे। कुंडा निवासी महिला के पैर में गंभीर चोंट आई थी। एक्स-रे नहीं हुआ। इसके कारण महिला को दर्द के बीच सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दर्द थमने की दवाइयां दी गई। इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही।
Share To:

Post A Comment: