झाबुआ~पोर्टल में गिरदावरी अपडेट नही,अब1 फरवरी की जगह आज10 फरवरी से शुरु होंगे फसल खरीदी के लिए पंजीयन~~
समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के रेट 2125 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदी -उपज बेचने 28 फरवरी तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन~~
झाबुआ। संजय जैन~~

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन अब आज 10 फरवरी से शुरू होंगे। किसान 28 फरवरी तक पंजीयन करा सकेंगे। पोर्टल में समस्या होने के कारण पंजीयन की समय सीमा बढ़ाई गई है। गिरदावरी अपडेट करने को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। इस बार खाद्य विभाग ने जिले में कुल 18 पंजीयन केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा किसान कियोस्क सेंटर और ऑनलाइन भी पंजीयन करा सकते हैं।
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के रेट 2125 रुपए प्रति क्विंटल.....................
इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के रेट 2125 रुपए प्रति क्विंटल रहेंगे। यह रेट पिछले साल की रेट की तुलना में प्रति क्विंटल 110 रुपए ज्यादा हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि पिछले साल मंडियों में गेहूं के दाम 2100 रुपए से ज्यादा थे और समर्थन मूल्य पर कम इसलिए केंद्रों की तुलना में मंडियों में गेहूं ज्यादा बिकने पहुंचा था। इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सशुल्क और निशुल्क रहेगी। सशुल्क प्रक्रिया में किसान ऑनलाइन कियोस्क सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर किसानों को शुल्क देना होगा। यहां किसानों को प्रति रजिस्ट्रेशन फीस 50 रुपए चुकाने होंगे। वहीं पंचायत जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय,सहकारी समितियों व विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र और एमपी किसान एप पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके लिए किसान दस्तावेज के साथ पंजीयन केंद्र पर पहुंचेगे।
रजिस्ट्रेशन के लिए किसान के यह दस्तावेज होंगे जरूरी.............
किसान के पास जमीन की किताब,आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक,बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। आधार कार्ड लिंक नहीं हैं तो भुगतान अटक सकता है। पंजीयन के लिए भू-अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा, आधार कार्ड का मिलान होना जरुरी है। किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सुधार तहसील कार्यालय में होगा।
गेहूं बेचने पंजीयन प्रक्रिया आज 10 फरवरी से शुरू होगी .............
गिरदावरी अपडेट होने के चलते अब समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन प्रक्रिया आज 10 फरवरी से शुरू होगी। किसान विभाग द्वारा बनाए गए पंजीयन केंद्रों के अलावा ऑनलाइन कियोस्क सेंटर पर निर्धारित शुल्क देकर भी पंजीयन करा सकता है।
..........................................एलएन गर्ग-प्रभारी कनिष्ठ खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी

..............................

Post A Comment: