धार~ठगी- नकली दुल्हन गिरजा निकली 1 बच्चे की मां शर्मिला ~~

करीब डेढ़ लाख लिए थे शादी के लिए, शादी के बाद भागने की फिराक में थी ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

उज्जैन के भाट पचलाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ शादी के नाम पर ठगी हो गई है। जिस कुंवारी युवती गिरजा से युवक ने शादी रचाई थी वह विवाहिता और दो बच्चों की मां  शर्मिला निकली है। इस मामले की जानकारी के बाद नौगांव थाने में फरियादी युवक राहुल चावड़ा ने शिकायत दर्ज कराई है। नकली दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 120 बी व 34वीं भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। शादी कराने वाले साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। शादी के   लिए शर्मिला पति सोनू निवासी खंडवा ने गिरजा नाम से नकली आधार कार्ड का उपयोग किया था। इसकी भी जानकारी निकाली जा रही है। चूंकि इनकी शादी के स्टॉम्प अनुबंध दस्तावेज धार कोर्ट में बने थे। इसके चलते नौगांव थाने में कार्रवाई की गई है। 
मुकरी तो पुलिस के हवाले किया 
इस मामले में कहानी ठग गिरोह के रूप में सामने आई है। दरअसल विवाह के बाद महिला भागने के चक्कर में दिख रही थी। उसकी हरकतों को फरियादी  राहुल और परिजनों ने नोट कर लिया था। उज्जैन थाने में शादी को लेकर जानकारी देने के दौरान दुल्हन गिरजा उर्फ शर्मिला विवाह की बात से मुकर गई थी। जिसके बाद शादी केंसल कराने के नाम पर परिजन उसे धार लाए थे। जहां पर नौगांव थाने में शिकायत के साथ सुपूर्द कर दिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यदि परिजन संदेह नहीं करते तो महिला भागने की फिराक में थी। दूसरी शादी की बात की जानकारी महिला के पति को भी थी। 
शादी के नाम पर लिए 1.40 लाख 
इस मामले में यह जानकारी सामने आई है कि युवक की लंबे समय से शादी नहीं हो रही थी। एक व्यक्ति बड़वानी के खरमपुरा निवासी रूमालसिंह संपर्क में आया तो शादी ना होने की बात उसे बताई गई। उसके बाद लक्ष्मीबाई नाम की महिला से परिचित व्यक्ति ने संपर्क करवाया। लक्ष्मीबाई ने गिरजा से शादी जमाई। इसके लिए लड़की पक्ष को 1 लाख 40 हजार देना तय हुआ। दोनों पक्षों ने धार में शपथ पत्र आधारित विवाह अनुमति दस्तावेज बनवाए। इसके बाद गांव के मंदिर में विधिवत सात फेरे भी लिए थे। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल रूमालसिंह और शर्मिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। युवक के हाथ से ना सिर्फ दुल्हन गई बल्कि 1.40 की रकम भी गई है। 
चित्र है 6धार9-
Share To:

Post A Comment: