धार~तिरंगे के नेतृत्व में नेहरू टोपी पहनकर कांगे्रसियों की शहर में पदयात्रा ~~
हाथों में राहुल गांधी के फोटो और भारत जोड़ों यात्रा की तख्तियां लेकर लोग हुए शामिल ~~
नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ गांधी प्रतिमा पर पदयात्रा का हुआ समापन ~~
26 नवंबर को मप्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने का संदेश लेकर जिला मुख्यालय धार में कांग्रेसियों ने पदयात्रा की। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को राजबाड़ा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। इसमें कांग्रेसी नेहरू टोपी पहनकर शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के माध्यम से किया गया। कांग्रेसी गणेश खेर तिरंगा ध्वज थामकर आगे चल रहे थे। वहीं पार्टी का ध्वज लेकर कांग्रेसी शामिल थे। डीजे पर देशभक्ति के गीत और कांग्रेसियों के अनुशासन के साथ कदमताल ने भारत जोड़ों यात्रा के संदेश को सार्थक किया।
पहली मर्तबा इतने कार्यकर्ता जुटे
कांग्रेस के पास टिकिट के दावेदारों की संख्या हमेशा ज्यादा रही है, किंतु पार्टी के आयोजनों में नाम मात्र के कार्यकर्ता शामिल होते है। लंबे समय बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीरसिंह छाबड़ा टोनी के कार्यकाल में पहली मर्तबा इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। इसे भारत जोड़ों यात्रा के प्रति कार्यकर्ताओं की भावना भी माना जा सकता है। यात्रा राजबाड़ा चौक से प्रारंभ हुई। आनंद चौपाटी से धानमंडी चौराहा, मोहन टॉकिज चौराहा होते हुए हटवाड़ा स्थित गांधी उद्यान पर समाप्त हुई। पदयात्रा में कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं से लेकर युवा कार्यकर्ता तक शामिल थे।
देशहित के समर्थन और नफरत के खिलाफ यात्रा
यात्रा में मप्र अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने भारत जोड़ों यात्रा निकालने का उद्देश्य बताते हए कहा कि देश में बढ़ती आपसी नफरत के खिलाफ, देश को तोड़ने वाली शक्तियों के खिलाफ एवं देशहित के मुद्दे जैसे बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई, आमजनों, किसानों की समस्याओं के लिए निकाली गई है। जिपं सदस्य मनोजसिंह गौतम ने कहा कि आज देश की उन्नति देश में सद्भाव की आवश्यकता है। वर्तमान में प्रदेश एवं देश की राजनीति नफरतों के माध्यम से चल रही है, देश में आपस में नफरत फैलाकर देशहित के मुददों को नजर अंदाज किया जा रहा है। हमें मिल-जुलकर नफरत के खिलाफ और देश हित में खड़े होना है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर छाबड़ा, एडव्होकेट एनएम शर्मा, पीएम हिरवले, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी, अरूण वर्मा सहित अनेको पदाधिकारीयों ने भारत जोड़ों यात्रा के संबंध में अपने विचार रखें।
यह भी थे मौजूद
भारत जोड़ों पदयात्रा में 100 से अधिक कांग्रेसी मौजूद थे। जिसमें विशेष रूप से डॉ दीपक नाहर, राजेन्द्र चौहान, गांधी चौपाल यात्रा समन्वयक आशीष भाकर, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चौहान, सुशील लुहाड़िया, डॉ रफीक शेख, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा पाटीदार, गौतम प्रजापत, जिला पंचायत सदस्य शकंर चौहान, जिला पंचायत सदस्य अजितपालसिंह, बुथ प्रबंधन कमेटी जिला अध्यक्ष राजेशसिंह पटेल, अशोक राठौर, रोहित कामदार, पार्षद बंटी डोड, मोहन डामोर, सुनील चौहान, राहुल वर्मा, व्यापारी प्रकोष्ठ के हेमंत मेहता, मुकेश सोनी, मुकेश राठौर, अमित सोनी, सुरेश परमार, गणेश खेर, जग्गा शरण, हेमराज सुजान, प्रेम लवंवशी, कैलाश शर्मा, बरसात सिसौदिया, रिंकू चौहान, मनोज चौहान, महिला कांग्रेस संगठन मंत्री वैशाली पड़िहार, शकील खान, मोहम्मद अली, करणसिंह चौहान, रत्नेश जांगड़े, धर्मेन्द्र ठाकुर, भीषणसिंह कुशवाह, विकास पटेल कलसाड़ा, संजय भिडौदिया, देवा सुजान, धर्मेन्द्र बुंदेला, प्रदीप शरण, शैलेन्द्र त्रिवेदी, पीयूष गायकवाड़, संजय मालवीय, रिंकू भाई, राजकुमार सोलंकी, बबलू कुशवाह, रोहन व्यास, विकास पंवार, हेमराज सुजान, सुगणाबाई, सोमवति कुशवाह, हेमलता मेहता, बबीता चौहान, प्रियंका चौहान, कृष्णा कुशवाह, दीपिका राठौर, दीपा लाडगे, अनिता मुवेल, पार्वती बघेल, सहित अनेकों आमजन, पदाधिकारीगण शामिल थे। जानकारी शहर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दुबे ने दी।
चित्र है 20धार4-
बॉक्स-1
महिला को प्रतिनिधित्व या टिकिट का चेहरा
ेचुनावी दौर नजदीक आ गया है। कुछ माह बाद नगर निकाय चुनाव है और अगला वर्ष विधानसभा चुनाव का है। ऐसी स्थितियों में पदयात्रा हो या आम बैठकें। सभी में नेताओं की हरकत के मायने खोजे जाते हैं। कुछ ऐसी ही बदली हुई परिस्थितियां रविवार को भारत जोड़ों यात्रा के तहत निकाली गई पदयात्रा में दिखाइ दी। यात्रा में प्रथम पंक्ति में आम तौर पर बड़े नेता होते है या बैनर आयोजक होते है। इस यात्रा में यह सभी पीछे थे। वरिष्ठ नेता मुजीब कुरैशी, एनएम शर्मा, मनोज गौतम, यात्रा आयोजक जसबीरसिंह छाबड़ा सभी पीछे चल रहे थे। यात्रा में तिरंगे के साथ अग्र पंक्ति में महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विजेता त्रिवेदी चल रही थी। इसके मायने विधानसभा चुनाव से जोड़कर निकाले जा रहे है। क्या विजेता त्रिवेदी धार विधानसभा से प्रस्तावित चुनाव में उम्मीदवार होंगी। इस तरह की बातें शुरु हो गई है। हालांकि कई लोग श्रीमती त्रिवेदी के प्रथम पंक्ति में चलने को भारत जोड़ों यात्रा के तहत महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के तौर पर भी देख रहे है।
Post A Comment: