धार~नशे की खेती- बदनावर में खेत से 172 किलो गांजा बरामद ~~

दो अलग-अलग प्रकरणों में पुलिस ने 13 लाख का गांजा पकड़ा ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

जुआ-सट्टा कारोबार के बाद अब बदनावर नशे की खेती में भी सुर्खी में आ रहा है। पुलिस बदनावर ने ग्राम झिकली से करीब 172 किलोग्राम वजनी 330 नग कटे हुए गांजे के पौधे एक खेत से बरामद किए है। खेत मालिक मुन्नालाल डामर को हिरासत में भी लिया है। पकड़े गए गांजे की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है। 
105 किलो बाकानेर में जब्त 
मनावर पुलिस की बाकानेर चौकी ने कपास के खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश पिता भावसिंह के खेत से 5 लाख कीमत का करीब 105 किलो ग्राम गांजा पौधा बरामद किया है। आरोपी ने अपने खेत में कपास के पौधो के बीच में गांजे के कुल 44 पौधे लगा रखे थे। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
Share To:

Post A Comment: