खिलेडी~~भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर राहुल गांधी को बदनावर आने का निमंत्रण दिया~~

जगदीश चौधरी खिलेडी6261395702~~


 कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से काश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का इंदौर जिले की राऊ मे बदनावर के कई जन प्रतिनिधि एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत कर राहुल गांधी को बदनावर आने का निमंत्रण दिया।
       बदनावर विधानसभा की ओर से मेडिकेप्स कॉलेज के समक्ष  मंच लगाकर  बदनावर विधानसभा की ओर प्रदेश सचिव मनीष बोकड़िया के नेतृत्व मे राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ,आदि का स्वागत  किया गया। तथा राहुल जी से मिलकर धार जिले की राजनीति गतिविधि से अवगत कर  बदनावर विधानसभा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के समापन पश्चात बदनावर आने का निमंत्रण भी दिया गया।
इस अवसर पर महेन्द्र सिंह पटेल , दुर्गाशंकर, महिपाल सिंह पंवार खेड़ी, धर्मेंद्र सिंह पटेल ,शाकिर खान,भानु प्रतापसिंह राठौर, शरीफ पटेल,महेन्द्र कैसूर , हर्ष सेन , सुनील , अम्बाराम, बिंदु, विष्णु ,कालूराम ,धीरज सिंह राठौर, कवरलाल पटेल , संतोष मुनिया आदि सेकड़ो कार्यकर्ता साथ थे।
मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा की आमसभा  उज्जैन  में शाम 4 बजे होगी। जिसमे अधिकाधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने की अपील भी की है ।  जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी बदनावर महेश पाटीदार ने दी।
Share To:

Post A Comment: