भोपाल~रबीउल अव्वल के मौके पर हुए जलसे में मोहम्मद अली ने जीता आवाज का दिल~~

ढाई साल के बच्चे ने सभी नबीयों के नाम के बगैर देखे सुनाए ~~

 भोपाल सैयद रिजवान अली~~

। रबी उल अव्वल जश्न ऐ ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर का मर्कज बढ़पुरा कुक्षी(जिला धार)
जामा मस्जिद के मदरसे पढ़ने वाले बच्चो का दीनी प्रोग्राम जलसे का आयोजन किया गया । इस मौके पर गुरुवार(जुम्मे रात ) की रात बाद नमाजे ईशा बच्चो का नातिया प्रोग्राम रखा गया था जिसमे मदरसे के करीब 60 से ज्यादा बच्चो ने हिस्सा लिया । सभी बच्चों ने अपनी नन्ही जुबां मे नाते रसुल, नज़्म, की शानदार प्रस्तुति से आवाम का दिल जीत लिया। 
लेकिन इस प्रोग्राम मे जान उस वक्त आ गयी जब महज ढाई साल के बच्चे मोहम्मद अली ने स्टेज से सभी नबीयों के लगभग 51 से ज्यादा के नाम बगैर देखे केवल 3 मिनट से भी कम समय मे बयान कर दिये। इस बच्चे ने सभी को चौका दिया | जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अली वल्द महमूद रज़ा , बढ़पुरा जामा मस्जिद के पेश इमाम हाजी अशफाक अशरफी का पोता हैं । प्रोग्राम के दौरान शहर आम मुस्लिम जमाअत सदर नवाज मंसुरी, बढ़पुरा जामा मस्जिद सदर सरफराज खान(गब्बर भाई), मदीना मंसूरी जमात के सदर हाजी अशरफ मंसुरी, गौसिया चिस्तिया मस्जिद सदर इमरान मंसूरी, हाजी हाफिज़ मोहम्मद अशफाक अशरफी हाफ़िज़ मोहम्मद शाकिर अशरफी , मौलाना अब्दुल कादिर अशरफी, हाफिज मोहम्मद अमजद अशरफी, हाफिज अशफ़ाक़ रिज़वी , हाफिज शमशाद रिज़वी के साथ शहर के ओलमा एवं जमात वह कमेटी के सभी सदस्य मोजुद थे जिन्होंने प्रोग्राम में भाग लेने वाले बच्चों को ईनाम देकर हौसला अफजाई की।
Share To:

Post A Comment: