झाबुआ~मप्र विद्युत सहकारी साख संस्था की वार्षिक आमसभा हुई संपन्न, अतिथियों ने संस्था द्वारा सदस्यों के हितार्थ किए जा रहे कार्यों को सराहा~~
झाबुआ। मप्र विद्युत सहकारी साख संस्था झाबुआ की वार्षिक आमसभा स्थानीय चेतन्य मार्ग स्थित निजी रेस्टोरंेंट में 30 सितबर, शनिवार को आयोजित हुई। जिसमें झाबुआ-आलीराजपुर, दोनो जिलों के संस्था से जुड़े सदस्यगण बड़ी संख्या मंे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत मंडल झाबुआ के कार्यपालन यंत्री सुखदेव मंडलोई उपस्थित थे। अध्यक्षता साख संस्था के मानद एवं संस्थापक सदस्य पारस कटारिया ने की। इस अवसर पर दोनो अतिथियों में पारस कटारिया एवं कार्यपालन यंत्री श्री मंडलोई ने विद्युत मंडल अधिकारी-कर्मचारियों के सदस्य के रूप में किए जा रहे उत्थान में संस्था के योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही संचालक मंडल द्वारा सदस्यों के हित में किए जाने वाले कार्यो के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
यह रहे उपस्थित
वार्षिक आमसभा में साख संस्था के नंदकिशोर राठौर, भरत माहेश्वरी, जितेंद्र चंदेल, कैलाश पाटीदार, दिनेश सांवरिया, भरत सांवरिया, ललित माहेश्वरी सहित करीब 75 सदस्य दोनो जिलों से मौजूद रहे। अंत में झाबुआ संस्था के उपाध्यक्ष नंदकिशोर राठौर (नंदु भाई) ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Post A Comment: