नसरुल्लागंज ~बालक एवं बालिका का हुआ जबलपुर नेशनल खो-खो ट्रॉयल में 7 खिलाड़ियों का हुआ चयन~~
महाराष्ट्र के सतारा में नेशनल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा~~
नसरुल्लागंज । विगत दिनों जबलपुर में आयोजित नेशनल खो-खो ट्रॉयल में खो-खो कल्याण संघ नसरुल्लागंज के बालिका व बालक वर्ग के 9 खिलाड़ी ने भाग लिया, इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के बच्चों ने भाग लिया इसमे सब जूनियर खिलाड़ियों का ट्रॉयल लिया गया, वही खो-खो कल्याण संघ नसरुल्लागंज जिला सीहोर के 7 खिलाड़ी जिसमें बालक वर्ग से काव्य शर्मा, शिवानन्द डिगोनिया, कार्तिक अग्रवाल एवं बालिका वर्ग से समीक्षा योगी, रिद्धिमा चौहान, अनुभा पांडे का चयन हुआ जो आगामी 29 अक्टूबर से 2 नवंबर,2022 तक महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
वही खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खो-खो कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र परिहार, उपाध्यक्ष सचिन त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष प्रबल अग्रवाल, सचिव सुनील पंवार, सहसचिव नीलमणि सेंगर, सदस्य रघुवीर पंवार, सतीश यादव, स्वतंत्र विश्वकर्मा ने सभी बच्चों जो बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।


Post A Comment: