धार~व्यापारी पर हमला करके लूट करने वाले 4 आरोपित धराए ~~

दो आरोपियों ने रैकी की, 2 ने हमला करके लूटे थे पैसे-मोबाईल ~~

सख्ती से पूछताछ में हो सकता है लूट की अन्य घटनाओं का खुलासा~~

धरमपुरी-धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

थाना अंतर्गत गत 27 अक्टूबर को हुई लूट की घटना के आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के अंतराल में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने उक्त मामले में प्रेस वार्ता कर वारदात का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने वारदात के चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की जाती है तो पूर्व में हुई लूुट की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
रविवार को एसडीओपी धीरज बब्बर ने प्रेस वार्ता कर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का   खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को ग्राम कालीबावड़ी के किराना व्यापारी गिरजेश राठौड़ अपने साथी आशाराम भिलाला के साथ व्यापार की वसूली कर उमरबन रोड से कालीबावड़ी आ रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने डंडा मार कर व्यापारी को गिरा दिया व उनके पास से 85 हजार नगद व मोबाइल लेकर भाग गए। मारपीट में व्यापारी को गंभीर चोंट आई जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन कर लूट का प्रकरण दर्ज किया। दिन दहाड़े हुई इस लूट की वारदात को लेकर एसपी आदित्य प्रताप सिंह एवं एडिशनल एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने एसडीओपी धीरज बब्बर को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। जिस पर टीआई तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास छानबीन की गई। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली। जिस पर पुलिस ने लूट के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 24 हजार नगद व घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल जब्त की।
इनको किया गिरफ्तार 
पुलिस ने वारदात में शामिल  आरोपित मनोज कालुसिंह रावत निवासी सड़कपुरा उखल्दा, शिवराम दयाराम गोयल निवासी देवला हाल मुकाम नयापुरा उमरबन, कालूसिंह पप्पूसिंह कटारे निवासी लटामली उमरबन, कुन्दन पप्पूसिंह भाबर निवासी सडकपुरा उखल्दा को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी में उप निरीक्षक कमलसिंह मंडलोई, सहायक उपनिरीक्षक कमल दवाने, अशोक शर्मा, पदमसिंह भाटी, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मोरे, रुपराव तनपुरे, आरक्षक जितेन्द्र कनोजे, सुशील किराडेÞ, महिला आरक्षक सावित्री का योगदान रहा।  
चित्र है 30धार5-
Share To:

Post A Comment: