धार~फेरबदल- संयुक्त कलेक्टर शिवहरे को एसी आबकारी का प्रभार ~~
कलेक्टर ने 21 अधिकारियों को किया इधर-उधर ~~
जिले के आबकारी विभाग की कमान अब संयुक्त कलेक्टर नेहा शिवहरे के पास रहेगी। रविवार को कलेक्टर ने राज्य शासन द्वारा नवीन पदस्थापना ना किए जाने तक नेहा शिवहरे को सहायक आयुक्त आबकारी का चालू प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए है। उल्लेखनीय है कि दो माह के लिए निर्वाचन आयोग ने स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। दो माह तक सहायक आयुक्त का पद की कमान अब संयुक्त कलेक्टर शिवहरे के पास रहेगी। करीब एक माह पूर्व धार के सहायक आयुक्त यशवंत धनोरा का एक विवादित स्थिति के बाद अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया था। इसके बाद से उनके पद का प्रभार आरएस पांडे के पास में था।
आबकारी अधिकारियों की भी जगह बदली
जिले के आबकारी महकमें में कलेक्टर ने बड़ा फेरबदल किया है। जिले के 21 आबकारी अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। उनकी वर्तमान पोस्ट से नवीन स्थान पर पदस्थापना की गई है। जिले की विभिन्न शराब फैक्ट्रियों में भी अधिकारी बदले गए है। वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नवीन पदस्थापना आदेश को तुरंत लागू किया गया है। इनमें कई अधिकारी ऐसे थे जो लंबे समय से एक ही स्थान पर जमें हुए थे। फेरबदल को कुछ माह पूर्व अवैध शराब माफियाओं द्वारा कुक्षी में आईएएस आॅफिसर नवजीवन पवार पर हुए हमले के बाद की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
Post A Comment: