बड़ी खट्टाली।~~गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कर गणपति बप्पा लोटे अपने धाम,गणपति बप्पा मौरया, अगले बरस तु जल्दी आ ~~



बड़ी खट्टाली। अंनत चतुदर्शी पर्व पर शुक्रवार को रिद्वि-सिंद्वि के दाता विनायक श्रीगणेश भगवान की प्रतिमाओं के विसर्जन का  चल समारोह ग्राम मे ढोल-ढमाको एवं डीजे की धुन पर हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। *गणपती बप्पा मोरिया-अगले बरस तु जल्दी आ* के नारो के बिच नगर भ्रमण कर गणपति बप्पा पुनः अपने धाम लोट गए। इस दौरान ग्राम की विभिन्न समितियो ने नगर मे जुलुस निकालकर रंग-बिरंगी गुलाल उड़ाते हुवे  स्थानिय हथनी नदी पर गणेश प्रतिमाओ का विर्सजन किया गया। इसी के साथ दस दिवसिय गणेशोत्सव कार्यक्रम का भी समापन हो गया। 



*नाचते-गाते निकाला गणेशजी का चल समारोह* 

नगर मे रंग-बिरंग अबीर-गुलाल उडाकर समस्त गणेश मण्ड़ल के श्रद्धालुगण एंव कार्यकर्ता जमकर नाचे और युवाजन गणपती बप्पा मोरिया-अगले बरस तु जल्दी आ के उदघोश लगाते हुए चल रहे थे। श्रद्वालुओ ने शुभ-मुर्हुतो मे अपने घरो एवं विभिन्न चोराहो पर विराजे गणपति बप्पा की महाआरती कर श्रद्धा-भक्ति संग बिदाई दी। ग्राम में दोपहर से लेकर देर रात्री तक गणेश प्रतिमाओ के विर्सजन का द्वौर चलता रहा। वही  प्राकृतिक संसाधनों से सजी-संवरी गणनायक की झांकी को ग्राम में भ्रमण करवाया गया। ज्ञात रहे कि विगत दो साल कोरोना काल के चलते गणेश विसर्जन जुलुस धुमधाम से निकाला नही गया था। गत वर्ष प्रशासन द्वारा गणेश प्रतिमाओ को वाहनो के माध्यम से संग्रहण कर बने पोखरो मे विसर्जन किए गए थे। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। गौरतलब है कि ग्राम  मे दस दिनों तक विभिन्न पांडालो मे अलग-अलग एक से बढ़कर एक  कार्यक्रमों का आय¨जन किया गया।
Share To:

Post A Comment: