धार~ पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर गिरी बिजली ~~
धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )।
शनिवार को जहां शहर में रिमझिम बारिश जारी थी। वहीं तिरला में खेतों में काम कर रही 30 वर्षीय महिला संगीता बाई की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। दरअसल महिला बारिश में गीले होने से बचने के लिए खेड़ के नीम के पेड़ के नीचे खड़ी थी। इस दौरान पेड़ पर बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गई। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के 4 बच्चे है। सबसे छोटा बच्चा ढ़ाई वर्ष का है। घटना के दौरान पति भी खेत में काम कर रहा था। घटना से परिवार बदहवास हो गया है।

Post A Comment: