खिलेडी~~जल शक्ति मिशन के सपने पर पानी फेर रहे बदनावर अनुभाग के अधिकारी~~

जगदीश चौधरी खिलेडी6261395702~~


बदनावर अनुभाग के अन्तर्गत खिलेड़ी पंचायत में शासकीय विद्यालय ओर आंगनवाड़ी में बन रही बच्चों के लिए पेयजल यूनिट अधिकारी की उदासीनता के चलते साल भर होने के बाद भी पूरी नही हो पाई है और बच्चो के हक में आई हुई योजना पूरी होने से पहले ही दम तोड़ती नजर आ रही है। और इस तरह से हो रहे निर्माण कार्य  अधिकारी की शिथिलता को बया कर  रहे है क्योकि खिलेड़ी के विद्यालय ओर आंगनवाड़ी में विगत कइ महीनों से पेयजल यूनिट का काम अधूरा तो पड़ा ही है लेकिन इन यूनिट में जितना काम किया हुआ है वह भी घटिया स्तर पर किया गया है क्योंकि इन यूनिट में टाइल्स को ठीक से लगाया गया है न ही न ही टीन शेड ठीक से बिठाए गए है  ज्ञात हो कि पूर्व में हमारे संवाददाता के द्वारा पेयजल यूनिट की गुणवत्ता को लेकर भी खबर प्रकाशित की गई थी लेकिन गुणवत्ता की जांच के लिए भी आज तक कोई दल नहि आया है ।

ग्रामीणो ने अधिकारियों पर उठाई उँगली

ठेकेदार के द्वारा बनाये जा रहे इस प्रकार की घटिया ओर धीमी गति से पेयजल यूनिट पर विद्यालय में पढ़नें वाले बच्चो के अभिभावकों में चर्चा हो रही है कि क्या यह यूनिट मात्र ठेकेदार ओर अधिकारी में पेसो का बंदरबाट करने के लिए बनाई जा रही है या शासन बच्चो के हक में योजना लाई है।

वही जब जनचर्चा के चलते पीएचई एसडीओ बदनावर से चर्चा करनी चाही तो उनसे संपर्क नही हो सका ।


Share To:

Post A Comment: