।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 25 जून 2022 शनिवार संवत् 2079 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 01:29 बजे तक रहेगी बाद त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । भरणी नक्षत्र प्रातः 10:11 बजे तक रहेगा पश्चात् कृत्तिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे सायं 05:32 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:42 से 10:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:05 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप का दिन अनुकूल है । स्वस्थ तन - मन से कार्य कर पाएँगे , जिससे ऊर्जा एवं उत्साह दिखेगा । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । पारिवार के साथ आनंद में समय बीतेगा । मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा ।
वृषभ :~ आज के दिन आप सावधानीपूर्वक बीताएँ । मन अनेक चिंताओं से ग्रस्त रहेगा । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आँखों में पीड़ा हो सकती है । आत्मजनों एवं परिजनों से विरोध होगा । फिजूल ख़र्च हो सकता है । दुर्घटना से बचे । गहन परिश्रम के बाद भी कम फल मिलेगा ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन बहुत लाभदायक है , धन प्राप्ति के लिए शुभ है । मित्रों से भेंट होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है । पत्नी एवं पुत्र से लाभ होगा । उत्तम भोजन सुख है । संतान से शुभ समाचार मिलेंगे । नौकरी एवं व्यापार में लाभ एवं आय में वृद्धि हो सकती है ।
कर्क :~ आज का दिन आपके लिए बहुत आरामदायक है । हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे । नौकरी में पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे । पदोन्नति के योग हैं । उच्चाधिकारियों से विचार - विमर्श होंगा एवं परिवार मे भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा ।
सिंह :~ आज आप निर्धारित कार्यों पर ध्यान दे । धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा भी हो सकती है । क्रोधित रहने से मानसिक अशांत रहने से व्यवसाय में बाधा आएगी । विदेश स्थित स्वजनों से समाचार मिलेंगे ।
कन्या :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे और बाहर का खान - पान टाले । अधिक क्रोधित रहने से वाणी पर संयम रखे । परिजनों से उग्र व्यवहार से मन दुखी न हो इसका ध्यान रखे । अधिक व्यय होगा । पानी से बचे । सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़ो से दूर रहे ।
तुला :~ आज आप का दिन आनंद - प्रमोद में बितेगा । नए वस्त्रों की खरीदी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएँगे । तन - मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी । मान - सम्मान मिलेगा। भोजन सुख भी उत्तम है ।
वृश्चिक :~ आज आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का माहौल रहेगा एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होगा । बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा । कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । धन लाभ होगा एवं रुके कार्य़ पूर्ण होंगे ।
धनु :~ आज आप संतानों के स्वास्थ्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल रहेगा । कार्य - सफलता नही मिलने पर निराशा भी होगी अतः क्रोध संयम रखे । साहित्य एवं कला के प्रति रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे ।
मकर :~ आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छी नहीं रहने से परिवारिक झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी । शरीरिक स्फूर्ति तथा ऊर्जा नही रहेगी । निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकता हैं । छाती में दर्द या कोइ विकार होगा । चैन की नींद नहीं आएगी । सामाजिक मानहानि हो सकती है । पानी एवं स्त्रीयों से दूरी रखे ।
कुंभ :~ आज आप चिंता मुक्त रहने से स्वयं को मानसिक बहुत हल्का महसूस करेंगे, जिससे मन उत्साहित रहेगा । भाई - बहनों के साथ कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ आनंदपूर्वक रहेंगे । मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी ।
मीन :~ आज के दिन आप क्रोध एवं वाणी संयमित रखने के साथ खर्च पर भी अंकुश रखे । किसी से भी तकरार या मनमुटाव हो सकता है । आर्थिक लेन - देन में सावधानी रखे । स्वजनों हो सकती है ।( डॉ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: