धार~तेज उमस के बाद रिमझिम बारिश, धार को सक्रिय मानसून का इंतजार ~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )।

शनिवार को शाम को धार में रिमझिम बारिश हुई है। प्री मानसून की बौछारों के बाद रिमझिम के लिए करीब सप्ताह भर  इंतजार करना पड़ा है। अभी भी तेज बारिश की धार को दरकार है। इधर हल्की रिमझिम के बाद किसानों ने खेतों की और दौड़ लगाई है। अच्छी बात यह रही कि शनिवार को प्रथम चरण का मतदान था। रिमझिम 4 बजे बाद दर्ज की गई। मतदान 3 बजे के लगभग निर्वाचन क्षेत्रों में समाप्त हो गया था। इधर शनिवार का दिन तेज उमस के नाम रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। आसमान में बादल थे, लेकिन हवाएं थमी हुई और उमस बरकरार थी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष समय से पूर्व मानसून आने की संभावनाएं जताई गई थी। मानसून अभी भी सक्रिय नहीं है। शनिवार को 20 मिनट में 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दिन का तापमान 35.5 था। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। 
रिमझिम दे रही है चेतावनी
शनिवार की बारिश ने एक बार फिर जल जमाव की स्थितियों के पुर्ननिरीक्षण की चेतावनी दी है।  20 मिनट की बारिश में शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। इन सब स्थितियों ने इशारा किया है कि सतत बारिश में किस तरह की स्थितियां सड़क पर दिखाई देगी। हालांकि नगरपालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने जल जमाव वाले स्थानों का इंजीनियर राकेश बैनल के साथ निरीक्षण किया है। बारिश के दौरान पानी की निकासी सतत बनी रही इसको लेकर निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि 16 जून तक मानसून सक्रिय हो जाता है। करीब एक सप्ताह बाद 25 जून को सामान्य रिमझिम हुई है।  
किसान होंगे खेत में सक्रिय
शनिवार की बारिश के बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीदें बन गई है। उल्लेखनीय है कि नजदीकी जिले इंदौर में मानसून मेहरबान है। रूक-रूक सही लेकिन पानी क्रमवार आने का सिलसिला जारी है। जिले मे मानसून सक्रिय होने से किसानों के खेत में व्यस्त होने की  स्थितियां निर्मित हो जाएगी। इससे द्वितीय और तृतीय चरण के मतदान पर असर पड़ने की संभावना है। इधर रिमझिम बारिश में बच्चों ने भीगने का आनंद लिया। सड़क पर फुटकर व्यापार करने वाले लोग अपना सामान समेटते नजर आए।  शहर में आदर्श सड़क और घोड़ा चौपाटी पर पानी जमा हो गया था। 
चित्र है


Share To:

Post A Comment: