धार~पुलिस टीम पर हमला करने वाले बदमाशों में एक धराया, छिनी गई पुलिस की बंदूक भी जब्त, 15 पर एफआईआर ~~
सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायत में महिला दस्तयाब करने गई पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला, 3 को मामूली चोंटे आई ~~
जिला अस्पताल में पुलिसकर्मियों की हुई मलहम-पट्टी, घटना की सूचना पर एसपी आदित्य प्रतापसिंह और एएसपी देवेन्द्र पाटीदार सहित अन्य थानों की पुलिस पहुंची मौके पर ~~
बदमाश सुग्गा और निहालसिंह पर है गंभीर अपराधों में प्रकरण दर्ज, 7 लोगों पर नामजद रिपोर्ट, शेष अज्ञात ~~
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )।
सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज गुमशुदा महिला की दस्तयाब ना करने की शिकायत के मामले में कार्रवाई के लिए गई पुलिस टीम पर गांव के बदमाश ने साथियों के साथ हमला कर दिया है। हमले के कुछ घंटे के भीतर ही पुलिनस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छिनी गई रायफल भी बरामद कर ली है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को तिरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरबारी में गुमशुदा महिला को दस्तयाब (बरामद) करने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला किया गया है। इससे पुलिस वाहन के कांच भी फूटे है। वहीं तीन पुलिसकर्मियों को मामूली चोंटे आई है। इस दौरान पुलिसकर्मी की बंदूक भी बदमाशों ने छीन ली थी। बदमाशों ने पुलिस द्वारा दस्तयाब की गई महिला को भी वापस गाड़ी से उतार लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह, एएसपी देवेन्द्र पाटीदार मौके पर पहुंचे। बदमाशों को ढूंढने के लिए दूसरे थानों से पुलिस बल भी बुलवाया गया है। दिन में हुई इस घटना के बाद शाम तक बदमाशों और बंदूक तलाशने के लिए पुलिस टीम जुटी रही।
महिला दस्तयाब कर ले जाने पर हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को तिरला पुलिस के एएसआई मनीष भगोरे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राजपूत और प्रकाश भाभर संगीता नाम की गुमशुदा महिला को तलाशने के लिए महिला के पिता को लेकर ग्राम खरबारी पहुंचे थे। महिला गांव में ही अपने बच्चों के साथ बदमाश सुग्गा के घर पर मिल गई थी। पुलिस टीम महिला को लेकर रवाना हो रही थी। इस दौरान महिला को ले जाने का विरोध करते हुए बदमाश सुग्गा ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरु कर दी। इस पत्थरबाजी में पुलिस के तीनों कर्मियों को मामूली चोंटे आई है। इनकी जिला अस्पताल में मरहम-पट्टी की गई है। सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ्य और सुरक्षित है।
दूसरे की पत्नी को लाया था बदमाश सुग्गा
संगीता की खरबारी पहुंचने की कहानी भी दिलचस्प है। संगीता की शादी नालछा क्षेत्र के सुनील नाम के युवक से हुई थी। एक प्रकरण में सुनील जेल में बंद था। वहीं हत्या के एक मामले में सुग्गा भी जेल में बंद था। जेल में ही सुग्गा और सुनील की दोस्ती हो गई। इस दौरान आपस में परिवार की जानकारियां भी साझा की गई। सुग्गा को जेल से कुछ माह पूर्व जमानत मिल गई। उसने सुनील के ससुराल घोड़ाबाव में आना-जाना शुरु कर दिया। सुग्गा ने सुनील की पत्नी संगीता को उसकी जमानत कराने का झांसा दिया। इस तरह मेल-जोल, मुलाकात बढ़ी। सुग्गा ग्राम खरबारी में संगीता को लेकर रहने लगा। इधर पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने करीब 15 लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें 7 नामजद और शेष अज्ञात आरोपी है। पुलिस पर हमला करने के बाद आरोपी क्षेत्र के दुर्गम परिस्थितियों का लाभ उठाकर फरार हो गए हैं।
सुनील ने की सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत
जेल से जमानत पर छूटने के बाद जब सुनील अपने ससुराल पहुंचा तो ससुर गुलाब ने उसे सुग्गा के द्वारा उसकी पत्नी को ले जाने की जानकारी दी। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट करने के बाद भी लंबे समय तक पुलिस द्वारा दस्तयाबी ना करने पर सुनील ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाईन पर की।
इनका कहना है
ग्राम खराबरी में पुलिस टीम पर हमला करने वाले बदमाशो की सघनता से तलाशी की जा रही है। एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की बंदूक भी मिल गई है। महिला की तलाश जारी है
आदित्य प्रतापसिंह, एसपी धार
Home
धार
धार~पुलिस टीम पर हमला करने वाले बदमाशों में एक धराया, छिनी गई पुलिस की बंदूक भी जब्त, 15 पर एफआईआर ~~
सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायत में महिला दस्तयाब करने गई पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला, 3 को मामूली चोंटे आई ~~
जिला अस्पताल में पुलिसकर्मियों की हुई मलहम-पट्टी, घटना की सूचना पर एसपी आदित्य प्रतापसिंह और एएसपी देवेन्द्र पाटीदार सहित अन्य थानों की पुलिस पहुंची मौके पर ~~
बदमाश सुग्गा और निहालसिंह पर है गंभीर अपराधों में प्रकरण दर्ज, 7 लोगों पर नामजद रिपोर्ट, शेष अज्ञात ~~
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )।

Post A Comment: