बाकानेर~ आज से पवित्र माह रमजान शुरू~~
बाकानेर~आज शाम चांद दिखने के साथ ही पवित्र माह रमजान पर्व प्रारंभ होगा रात में विशेष तराबी की नमाज और सुबह पहला रोजा होगा, भीषण गर्मी में भी रमजान पर्व में कुदरत रोजदारों को सब्र सुकून बरकत देती है कि वह भीषण गर्मी में भी रोजा रखकर कुदरत की बंदगी इबादत करते हैं पूरा रोजा 14 से 15 घंटे का रहेगा इस बीच पानी भी नहीं पीना है। इस भीषण गर्मी में एक और जहां आप हम सब थोड़ी थोड़ी ~~देर में पानी पीते हैं ऐसे में रोजे रखकर कुदरत की इबादत करना वाकई काबिले तारीफ है, मुस्लिम समाज सदर बशीर खान धवला भाई, काजी सैयद अखलाक अली, सैयद अशफाक अली बबलू ने बताया नगर की सभी मस्जिदों में कुरान की तिलावत और रोजा इफ्तत्यार होगा।
वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सेन,सैयद रिज़वान अली ने बताया कि ईश्वर अल्लाह भी भाईचारा स्थापित करने के लिए इंसानों को मौका देता है हिन्दू पर्व गुड़ीपड़वा, नया साल, चैत्र नवरात्रि पर्व और रमजान पर्व दुआ प्रार्थना के साथ साथ आ रहे हैं।

Post A Comment: