।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 24 अप्रैल 2022 रविवार संवत् 2079 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:03 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:48 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र सायं 05:52 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:29 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:14 से 06:48 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज बुध का वृषभ राशि मे प्रवेश मध्य रात्रि 12:22 बजे से , पंचक अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:29 बजे से , मानव एकता दिवस ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप क्रोध पर संयम रखे नही तो कार्य और सम्बंध भी बिगड़ सकते है । मानसिक व्यग्रता और बेचैनी से किसी कार्य में मन नही लग सकता है । स्वास्थ्य भी नरम - गरम रहेगा ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक अस्वस्थता से तथा कार्यसफलता में विलंब होने से निराश होंगे । किसी नए कार्य का आरंभ नही करे । खान - पान में विशेष ध्यान रखें । कार्यभार अधिक रहेगा । प्रवास में विध्न आएंगे ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन आनंद - प्रमोद में बीतेगा । शारीरिक - मानसिक खुश रहेंगे । मित्रो और परिजनो के साथ प्रवास या घूमने - फिरने का आनंद लेंगे । वाहनसुख भी मिलेगा । मान - सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि हो सकती हैं ।
कर्क :~ आपका आज का दिन व्यवसाय मे लाभदायक रहेगा । कार्यालय में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । मानसिक स्वस्थता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । कार्य में यश होगा ।
सिंह :~ आज आप सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए श्रेष्ठ है । विद्यार्थी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे । स्नेहीजनों और मित्रों से भेंट होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । फिर भी क्रोध संयमित रखें , जिससे मानसिक एकाग्रता रहेगी ।
कन्या :~ आपका आजका दिन प्रतिकूल रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा और मानसिक चिंता रहेगी । पत्नी से कलह , अनबन हो सकती है । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्थाई संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें ।
तुला :~ आज आप प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे । हर कार्य सफलता से होंगे । स्वजनों से भेंट होगी । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । धार्मिक प्रवास से मन प्रसन्नचित्त रहेगा । संबंधो में भावना से मन द्रवित रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपके परिवार में स्वस्थ माहौल के लिए वाणी पर संयम रखे । व्यवहार से आज किसी को ठेस पहुंच सकती है । अतः व्यवहार भी संयमित रखें । वैचारिक नकारात्मकता से बचे । मन मे ग्लानि रहेगी ।
धनु :~ आज आप निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे । शारीरिक - मानसिक स्वस्थता रहेगी , जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नचित्त रहेंगे । परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे । स्वजनो की भेंट से प्रसन्न रहेंगे । सामाजिक मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
मकर :~ आज आप धार्मिक - आध्यात्मिकता में रुचि रहने से उनके साथ व्यस्त रहेंगे तथा खर्च भी होगा । कोर्ट - कचहरी के कार्य आएंगे । व्यवसाय में विध्न आएँगे । स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि होगी । अकस्मात और आपरेशन से बचे ।
कुंभ :~ आपका आज का दिन व्यवसाय मे लाभदायक है । मित्रों की भेंट से मन आनंदित रहेगा । उनके साथ प्रवास हो सकता है । नए कार्य के प्रारंभ लाभदायक रहेगा ।
मीन :~ आपका आजका दिन व्यवसाय मे लाभदायक है । कार्यसफलता से उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । व्यवसाय में वृद्घि के साथ लाभ होगा तथा कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी ।मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: