।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 शुक्रवार संवत् 2079 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि प्रातः 08:43 बजे तक रहेगी बाद सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:04 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:47 बजे होगा । पूर्वाषाढा नक्षत्र रात्रि 08:14 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तराषाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धनु राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 01:52 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:53 से 12:28 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:53 बजे तक रहेगा , इसमे दोपहर 12:28 से 12:53 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज भद्रा प्रातः 08:43 से सायंकाल 07:35 बजे तक , बुध कृत्तिका नक्षत्र मे अपराह्न 04:16 बजे से , शीतला षष्ठी , विश्व प्रथ्वी दिवस ।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप वाणी और व्यवहार संयमित रखने के साथ रागद्वेष से दूर रहे । हित शत्रुओं से सतर्क रहे । रहस्यमयी बातों में रुचि रहेगी तथा गूढ विद्याओं मे आकर्षण अधिक रहेगा । प्रवास टाले ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक है । शारीरिक - मानसिक प्रसन्नता रहेगी । परिजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा । सामाजिक सफलता और यश होगा । विदेश या दूर से अच्छे समाचार मिलेंगे ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन कार्य - सफलता और यश - कीर्ति प्राप्त होने के लिए शुभ है । परिवारिक आनंद - उल्लासपूर्ण वातावरण रहेगा । लाभ की संभावना अधिक है । आवश्यक खर्च होगा । शारीरिक - मानसिक स्वस्थता रहेगी ।
कर्क :~ आपका आज का दिन शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में बीतेगा । आकस्मिक खर्च होगा । विवादजनक प्रसंगो को टाले । प्रवास भी न करें । अजीर्ण , अरुचि से परेशान रहेंगे । बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।
सिंह :~ आज आप वाणी और व्यवहार पर संयम बरतने से वाद - विवाद टाल सकेंगे । माता से विवाद हो सकता है । वैचारिक नकारात्मकता रहेगी । स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों मे सतर्क रहे । जल से बचे । स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे ।
कन्या :~ आज आप शारीरिक - मानसिक प्रसन्नता से मन शांत रहेगा । कार्य में सफलता मिलेगी । परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ मधुर संबंध रहेंगे । उनका सहयोग भी मिलेगा ।
तुला :~ आज आप दुविधा में रहने के कारण अनिर्णय की स्थिति रहेगी । नए कार्य के प्रारंभ नही करे । व्यवहार में जड़ता दुःख हो सकता है । व्यवहार में हठीलेपन को छोडने से सकारात्मकता आएगी ।
वृश्चिक :~ आज आज शारीरिक - मानसिक प्रसन्न रहेंगे । परिवार में सुख - शांति रहेगा । मित्रों और स्नेहीजनों की मुलाकात से प्रसन्न होंगे । किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन हो सकता है ।
धनु :~ आज आप वाणी और व्यवहार संयम न रखने पर परेशानी मे पड सकते है । क्रोध पर संयम बरतें नहीं तो वाद - विवाद हो सकता है । मानसिक चिंता रहेगी । अकस्मात से बचे । आय की अपेक्षा अधिक व्यय होगा ।
मकर :~ आज आपकी सम्बंधियों और मित्रों की आनंददायी भेंट होगी । व्यापार मे लाभदायक है । प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार मिलेंगे । नई वस्तुओं की खरीदी मे व्यय होगा ।
कुंभ :~ आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी । व्यवसाय में कार्य की प्रशंसा होगी । कार्यालय में सहकर्मचारी सहयोग देंगे । सामाजिक मान - सम्मान होगा । कार्य सरलता से होंगे और लाभ भी होगा ।
मीन :~ आप आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखे । शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से वाद - विवाद टालें । प्रवास सफल भी होगा । व्यापारीवर्ग को अवरोध आ सकते है ।। ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: