।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 06 अप्रैल 2022 बुधवार संवत् 2078 मास चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सायं 06:02 बजे तक रहेगी बाद षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:41 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र सायं 07:40 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:27 से 02:00 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज शुक्र शततारा नक्षत्र मे दोपहर 03:22 बजे से , लक्ष्मी पंचमी , श्री पंचमी , रोहिणी व्रत , गुरु हर गोविंद जयंती ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप कम समय में अधिक लाभ के विचार में फँस न जाएँ इस का ध्यान रखे । कोर्ट - कचहरी में न पडे और किसी के जमानती न बने । मानसिक एकाग्रता कम रहेगा । स्वास्थ्य संभाले । लेन - देन में ध्यान रखे । भ्रांति और दुर्घटना से बचे ।
वृषभ :~ आज आप पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा । नए मित्र भी बन सकते है । व्यवसायिक एवं आर्थिक लाभ होगा । फिर भी मध्याहन के बाद संभलकर चले । शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । पूँजीनिवेश मे सावधानी बरते ।
मिथुन :~ आज आप व्यवसाय में अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रगति का मार्ग निर्विध्न होगा । व्यापार में आय बढने और उगाही की वसूली हो सकती है । पिता और बडों से लाभ होगा । मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा । सामाजिक प्रसंग में जा सकते है । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।
कर्क :~ आज आप उच्च अधिकारियों से वाणी और व्यवहार का ध्यान रखे । शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता रहेगी । व्यापार में विध्न आ सकते है । परंतु मध्याहन के बाद व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी । अधिकारीगण कार्य से संतोष रहेंगे । आर्थिक लाभ होगा ।
सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे । सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । मानसिक व्यग्रता रहेगी । परिवारिक कलह हो सकते हैं । ईष्टदेवता का नामस्मरण एवं आध्यात्मिकता इन समस्याओं का निवारण है । उच्च अधिकारी , प्रतिस्पर्धियों से वाद - विवाद में न पडे ।
कन्या :~ आज आप प्रातः काल मित्रों के साथ घूमने - फिरने , खान - पान एवं मनोरंजन में बीतेगा । भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । विशेष आकस्मिक खर्च हो सकता है । परंतु साथ - साथ आकस्मिक धनलाभ चिंता कम कर देगा ।
तुला :~ आज गृहस्थजीवन में सुख और शांति रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । स्वभाव उग्र रहेगा, इसलिए वाणी संयमित रखे । मध्याहन के बाद मनोरंजन मे रहेंगे । मित्रों - स्नेहीजनों के साथ पर्यटन होगा ।
वृश्चिक :~ आज आप मानसिक भावुक रहेंगे । अतः मानसिक संतुलन बनाए रखे । विद्यार्थी अभ्यास और कैरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे । कल्पनाशक्ति से साहित्य - सृजन मे नवीनता ला पाएँगे । पारिवारिक वातावरण में सुख - शांति रहेगी ।
धनु :~ आज आप पारिवारिक शांति बनाए के लिए निरर्थक वादश- विवाद न करे । माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे । धन - प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है । मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है । सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी ।
मकर :~ आपको आज आवश्यक निर्णय हेतु वैचारिक दृढता रखना होगी । छोटे प्रवास हो सकते है । भाईयों से संबंधो में प्रगाढता आएगी । परंतु मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं मन अस्वस्थ होगा ।
कुंभ :~ आज आप क्रोध और वाणी संयमित रखे । नकारात्मक विचार से बचे । खान - पान में संयम बरते । मध्याहन के बाद वैचारिक स्थिरता से हाथ के कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे । सर्जनात्मक मान - सन्मान मिलेगा ।
मीन :~ आज आप शारीरिक - मानसिक स्वस्थ और उत्साहित रहेंगे । नए कार्य आरंभ हेतु अनुकूल है । परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा । धार्मिक कार्यों में खर्च होगा । प्रवास का योग है । परंतु मध्याहन के बाद संयमित रहे , नहीं तो किसी से वाद - विवाद हो सकता है ।। ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: