राजोद~प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद एवं उप.स्वास्थ्य केंद्र लाबरिया में मोतियाबिंद नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन ~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
राजोद~ सोमवार को सीबीएम डॉ.शीला मुजाल्दा सीबीएमओ सरदारपुर एवं डॉक्टर सौरभ बोरासी नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय धार एवं डॉ. ओ.पी.परमार मेडिकल ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद एवं उप.स्वास्थ्य केंद्र लाबरिया में मोतियाबिंद नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें नेत्र चिकित्सा सहायक एस .के.पाराशर सरदारपुर एवं श्रीमती ममता पाराशर नेत्र चिकित्सा सहायक मोहनखेड़ा द्वारा सभी मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।
जिसमें कुल मोतियाबिंद के 42 मरीज को नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण हेतु टी चोइथराम नेत्रालय इन्दौर बस के माध्यम से भिजवाया गया।
जिसमें सुखदेव मारु का विशेष सहयोग रहा साथ ही सेक्टर सुपरवाइजर रमेश भूरिया,सीताराम ठाकुर एवं श्रीमती सरोज शर्मा ए.एन.एम.एवं आशा कार्यकर्ता रेखा,कंचन, कविता,ममता आदि का सहयोग रहा।
Home
धार
राजोद~प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद एवं उप.स्वास्थ्य केंद्र लाबरिया में मोतियाबिंद नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन ~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~

Post A Comment: