भोपाल~हज वेलफेयर सोसायटी का बुक कलेक्शन सेंटर शुरू होगा खरगोन में~~
भोपाल सैयद रिजवान अली~~
प्रसिद्ध सूफी संत सैयद हजरत नजमुद्दीन कलंदर दरगाह परिसर नालछा ज़िला धार म.प्र. में मुनअक़िद हुए ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश यूनिट के *खिदमतगार इजलास* में सूबाई नायब सदर जनाब ज़ाकिर खान, खरगोन ने एक तजवीज़ पेश की थी, उन्होंने कहा था सोसायटी मध्यप्रदेश के हर ज़िले में एक बुक कलेक्शन सेंटर शुरू करे जिसे लायब्रेरी की शक्ल दी जाए, इस सेंटर के ज़रिए मुस्तहिक़ तलबा की मदद की जा सकेगी, खुशी की बात है हज वेलफेयर सोसायटी के ज़ेरे एहतेमाम यह सेंटर सबसे पहले खरगोन में शुरू होने जा रहा है, इसी तर्ज पर खण्डवा व बुरहानपुर दोनो ज़िलों में भी इसे एक साथ शुरू किया जाएगा ।
बुक कलेक्शन सेंटर में बुनियादी सतह से लेकर आला तालीम तक के कोर्स की किताबें मौजूद रहैं इसके लिये कोशिश की जाएगी, प्रोफेशनल व टेक्निकल कोर्सेस के अलावा उर्दू-हिंदी के रिसाले, दीनी किताबें भी मौजूद रहेंगी, सेंटर में बुक का कलेक्शन कैसा हो ? इसके लिये शहर के सामाजी कारकुन, ज़िम्मेदारों, समाजी तंज़ीम से जुड़े लोगों के साथ मशवरा किया जाएगा, लोगों को बेदार कर इस सेंटर में उनसे किताबों का तआवुन लिया जाएगा, जिनके घरों में किसी भी क्लास या सब्जेक्ट की किताबें हों और उनका कोई इस्तेमाल नही हो रहा हो, वे लोग ज़िम्मेदारी के साथ उन किताबों को सेंटर में लाकर जमा करेंगे, सेंटर इन किताबों को ज़रूरतमंद तलबा को मुहैय्या करायेंगे, बुक कलेक्शन सेंटर में आम लोगों के साथ भारत सरकार के कौमी कॉउंसिल बराए फ़रोग़ ए उर्दू ज़बान, ग़ालिब एकेडमी नई दिल्ली, उर्दू एकेडमी, भोपाल से भी किताबें तआवुन करवाई जायेंगी साथ ही दीगर तंज़ीम भी कोर्स के साथ-साथ दीनी, उर्दू- हिंदी रिसाले सेंटर को तआवुन करेंगे ।
*सहारा कुतुबखाना नाम होगा.📚*
हज वेलफेयर सोसायटी के ज़ेरे एहतेमाम मध्यप्रदेश सूबे के हर ज़िले में खोले जाने वाले इस सेंटर को *सहारा कुतुबखाना* नाम दिया जाएगा, छोटे से कमरे से शुरू होने वाला यह बड़ा काम, कौम के नौनिहालों के मुस्तक़बिल को रौशन बनाने में मददगार साबित होगा, इस काम को सोसायटी की जानिब से चलाई जा रही *तालीम बेदारी मुहिम* का हिस्सा भी कहा जा सकता है, हर ज़िलें में सोसायटी से जुड़े ज़िम्मेदार साथी इस तरह का सेंटर कायम करें, खरगोन म.प्र. में शुरू किया जा रहा यह नेकी का कमरा, कुतुबखाना (Library) मॉडल की शक्ल में जल्द ही हम सभी के सामने आएगा..
इन्शा अल्लाह उक्त जानकारी ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी चेयरमैन मुकित खान ने दी।
Home
भोपाल
भोपाल~हज वेलफेयर सोसायटी का बुक कलेक्शन सेंटर शुरू होगा खरगोन में~~
भोपाल सैयद रिजवान अली~~

Post A Comment: