धार~मड हाउस व बोट हाउस निर्माण को लेकर कलेक्टर ने किया भ्रमण ~`
नाव पर सवार होकर घुमा पूरा तालाब ~~
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )।
पर्यटन नगरी मांडू के समीप ग्राम मालीपुरा में भी पर्यटकों के घूमने व बोटिंग के लिए नया पैलेस विकसित हो सकता हैं, जिसको लेकर बुधवार दोपहर कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने गांव का भ्रमण किया व नाव में सवार होकर बोट हाऊस विकसित करने को लेकर अधिकारियों से चर्चा भी की।
दरअसल हरि भरी वादियों के बीच साल भर पानी से लबरेज तालाब और प्रदूषण रहित होने के चलते पर्यटक बडी संख्या में यहां पर मड हाउस के माध्यम से कुछ दिन विश्राम कर सकते हैं, ऐसे में ग्राम मालीपुरा में पर्यटकों के सिक्योरिटी, स्टे सहित व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरु करने के पहले कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। यहां तालाब की परिधि का भ्रमण कर सुविधा युक्त मड हाउस बनाने की संभावनाओं को लेकर चर्चा की गई, साथ ही कलेक्टर जैन ने तालाब का नाव के माध्यम से चक्कर लगाकर बोट हाउस के निर्माण के लिए जगह भी देखी। साथ ही गांव के सरपंच, जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों से चर्चा कर उनसे भी पर्यटन को बढावा देने के लिए सुझाव मांगे गए, जिसमें मांडू से मालीपुरा मार्ग को दूरस्थ करवाने की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल इस मार्ग को दुरुस्थ करवाने के आदेश दिए है।
सड़क का हुआ सीमांकन
इधर मांडू जाने वाले मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर जैन ने गत दिनों राजस्व विभाग के अमले को सीमांकन करने के निर्देश दिए थे, ऐसे में बुधवार को सीमांकन पूरा होने के बाद तहसीलदार सुरेश नागर ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। साथ ही अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस भी जारी किए गए है।
Home
धार
धार~मड हाउस व बोट हाउस निर्माण को लेकर कलेक्टर ने किया भ्रमण ~`
नाव पर सवार होकर घुमा पूरा तालाब ~~
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )।

Post A Comment: