राजोद~थाना राजोद पर श्री राठोर ने पदभार ग्रहण किया....
पवन वीर राजोद 9993688124~~
राजोद~ थाना राजोद पर थाना प्रभारी आर एस राठोर ने पदभार ग्रहण किया। श्री राठोर की एक माह में जिले में दूसरी पोस्टिंग है। बालाघाट से धार जिले में आये राठौर की पहली पोस्टिंग इसी माह मांडव में हुई थी जिन्हें धार एसपी ने मंगलवार को राजोद थाने पर पदस्त किया है। मूल रूप से अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जन्म स्थली भाभरा में पले बड़े श्री राठोर ने चर्चा में बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में अमन चैन के साथ कानून व्यवस्था बनाये रखना, थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के साथ ही नागरिकों के भरोसे को कायम रखना है। निवर्तमान थाना प्रभारी बीएस वसुनिया को महिला थाना धार भेजा गया है।

Post A Comment: