भोपाल~मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी कराएगी मुस्लिम परिचय सम्मेलन~~
30 जनवरी को खरगोन नूर उल सबा हाल में होगा आयोजन~~
भोपाल सैयद रिजवान अली~~~
मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के तत्वावधान में खरगोन अंजुमन नगर नुरू उल सबा मैरेज़ हाल में मुस्लिम सभी बिरादरीयोन के लड़के , लड़कियों के शादी के रिश्तों की आसानी के लिए परिचय सम्मेलन मिशन हमसफर के नाम से आयोजित किया जारहा है ।
अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन शेख ने बताया आज की भाग दौड़ की जिंदगी में लड़के लड़कियों के हिसाब से बेहतर रिस्तो के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है , जिसमें प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से भी समाज के लोग हिस्सा लेंगे ।
शेख ने कहा इस्लामी शरीअत मे निकाह के लिए मर्दों और औरतों के मुनासिब जोड़े तलाश करने की ज़िम्मेदारी पूरे समाज पर डाली है ।
ओर समाजजनो अपील की है कि अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए निकाह के काबिल लड़के , लड़कियों के फार्म भरवा कर रिश्तों को जोड़ने की ज़िम्मेदारी अदा करें ।
रियाज शेख ने बताया जिन लड़के, लड़कियों की तलाक हो गई हो या शौहर पति य़ा बीवी का इंतेकाल हो गया हो ओर वह नीकाह करना चाहते हो ऐसे लोगो को भी सम्मेलन में शामिल किया जा रहा है।
आयोजन कमेटी में मुख्य रूप से ताज मोहम्मद काकु भाई, पूर्व पार्षद अलीम शेख, हाजी शाकिर जिंद्रान, शरीफुद्दीन शेख नसीब, हाफिज इदरीस साहब, शेख रहमान, इमरान शेख , हाजी फारुख पान, शाहिद गुड्डू आदि लोग शामिल होकर पूर्णरूप से व्यवस्थाए अंजाम दे रहे हैं ।
Home
भोपाल
भोपाल~मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी कराएगी मुस्लिम परिचय सम्मेलन~~
30 जनवरी को खरगोन नूर उल सबा हाल में होगा आयोजन~~
भोपाल सैयद रिजवान अली~~~

Post A Comment: