।।  *सुप्रभातम्*  ।।
                ।।  *संस्था  जय  हो*  ।।
        ।।  *दैनिक  राशि  -  फल*  ।।
        आज दिनांक 21 जनवरी 2022 शुक्रवार संवत् 2078 मास माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि प्रातः 08:52 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:04 बजे होगा । मघा नक्षत्र प्रातः 09:43 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल  प्रातः 11:14 से 12:29 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।

                    *~~:  विशेष  :~~*

          आज भद्रा प्रातः 08:52 बजे तक रहेगी , सौभाग्य सुंदरी व्रत , संकष्ट चतुर्थी व्रत व तिलकुटा चौथ व्रत , चंद्रोदय रात्रि 09:02 बजे होगा , राष्ट्रीय माघ मास प्रारंभ , गंडमूल प्रातः 09:45 बजे तक रहेगा ।।

                  *ज्योतिषाचार्य*
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351

                    *आज का राशिफल*

          मेष :~ आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक रहेंगे । किसी बात से मन दुखी हो सकता है एवं भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ।

          वृषभ :~ आज आपकी चिंताएँ कम होंगी और उत्साह बढेगा । मन प्रफुल्लित रहेगा । अधिक संवेदनशील और भावुकता रहेगी । कल्पनाशक्ति के कारण साहित्यलेखन कर सकेंगे ।

          मिथुन :~ आज आपको थकान , व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला असर रहेगा । निर्धारित कार्यों को कर सकेंगे । धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा ।
 
          कर्क :~ आज आप तन - मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे । परिवारजन , स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी । उनसे उपहार मिलेगा ।

          सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य विषय में चिंतित रहेंगे । चिंता से शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । व्यर्थ के वाद विवाद टालें । कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर करे ।

          कन्या :~ आज आपको विविध क्षेत्रों से यश , कीर्ति तथा लाभ होगा । धनप्राप्ति के लिए शुभ है । विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता हैं । व्यापार में आय की वृद्धि हो सकती है ।

          तुला :~ आज आपके घर तथा कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा । नौकरी वालों के लिए पदोन्नति के अवसर आएंगे । पारिवार में हर्षोल्लास रहेगा । उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा ।

          वृश्चिक :~ आज आपके व्यवसाय में बाधा होगी । संतान से मतभेद रहेगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें । अनावश्यक खर्च बढ़ेगा । उपरी अधिकारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा ।

          धनु :~ आज आप कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार प्रारंभ न करें । अत्यंत संवेदनशीलता से मानसिक व्याकुल रहेंगे । पानी से संभले । वाणी एवं व्यवहार में संयम रखें ।

          मकर :~ आज आप विविध कारणों से व्यापार के विस्तार के साथ उसमें वृद्धि आएगी । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढेगी । धनलाभ का प्रबल योग है । कार्यों में सफलता मिलेगी ।

          कुंभ :~ आप आज किये कार्यों से यशस्वी बनेंगे तथा कीर्ति में वृद्घि होगी । परिवार के साथ अच्छा समय निकलेगा । नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण कर सकेंगे ।

          मीन :~ आज आप काल्पनिक दुनिया में रहेंगे । विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे । पानी से संभले । स्वभाव में संयम रखें । मानसिक संतुलन रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।


Share To:

Post A Comment: