।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 20 जनवरी 2022 गुरुवार संवत् 2078 मास माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 08:05 बजे तक रहेगी बाद तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:03 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 08:24 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे प्रातः 08:24 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:03 से 03:21 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:49 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप व्यवसाय में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा करेंगे । किसी परियोजना को सरकारी लाभ हो सकता है । कार्यालय के कार्य के लिए प्रवास का भी योग हैं । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक रहेगा । व्यापारी व्यापार में धन लगाकर नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य की योजना भी बना पाएँगे । फिर भी स्वास्थ्य संभाले । कार्यभार कुछ अधिक रहेगा ।
मिथुन :~ आज आपको गुस्सा हानि पहुँचा सकती है । बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ । बदनामी न हो इसका ध्यान रखें । कम बोलकर वाद - विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे । खर्च बढ़ेगा । स्वास्थ्य खराब होगा ।
कर्क :~ आज आप वैभवी मौज - शौक की वस्तुएँ नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी करेंगे । व्यापारियों को विदेश के व्यापार में लाभ होगा । भागीदारी लाभदायक रहेगा । प्रेमियों को प्रणय में सफलता मिलेगी ।
सिंह :~ आज आप उदासीन वृत्ति और संदेह से मन बेचैन रहेगा । दैनिक कार्य विलंब से होंगे । परिश्रम अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा । नौकरी में संभलकर रहें । साथियों का सहयोग कम मिलेगा ।
कन्या :~ आपका आज का दिन चिंता और उद्वेग मे रहेगा । पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों को अवरोध आएगा । अचानक खर्च आएगा । बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी ।
तुला :~ आज आप सावधान रहे । अधिक विचारों से मानसिक अस्वस्थ्य बनाएगी । समय से भोजन और पर्याप्त , नींद न आने से शरीर में अस्वस्थता रहेगी । पारिवारिक मिल्कियत के बारे में सावधानीपूर्वक काम ले ।
वृश्चिक :~ आपको आज आर्थिक लाभ के साथ भाग्य में भी लाभ होगा । स्नेहीजनों से सम्बंधों में प्रगाढ़ता रहेगी । नए कार्य के लिए समय शुभ है । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
धनु :~ आज आप परिवारिक गलतफहमी से बचें । व्यर्थ खर्च होगा । मानसिक उचाट और द्विधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे । कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी । दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा ।
मकर :~ आज आपको दोस्तों और सगे - सम्बंधियों से भेंट मिलने से आनंद मिलेगा । कार्य सरलता से होंगे । नौकरी - धंधा में लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । फिर भी गिरने या चोट से संभाले ।
कुंभ :~ आज आप आर्थिक लेन - देन या जमानत न दे । एकाग्रता के अभाव से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । निवेश गलत न हो, इसका ध्यान रखें । पारिवारिक अनबन होगा । गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचे ।
मीन :~ आज आप समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे । सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे । नौकरी - व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएँगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: