धार~बढता कोरोना संक्रमण एक दिन में ही मिले 194 संक्रमित मरीज ~~

पूर्णतः स्वस्थ होने पर 23 मरीज हुए डिस्चार्ज ~|

जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज अब 582
प्रदेश की संक्रमित जिलों की सूची में धार चौथे स्थान पर~~

65 फीवर क्लीनिकों पर की जा रही कोरोना की जांच ~~

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई हैं, संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा हैं, इससे आशंका जताई जा रही है कि जल्द जिले में कोरोना की भयानक स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि संक्रमित मरीजों में सभी होम आइसोलेशन के तहत ही अपना उपचार ले रहे हैं, किंतु बढ़ते कोरोना के आंकड़ों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने भी चिंता जाहिर की है। विभाग द्वारा जारी होने वाले हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में संक्रमण के 194 नए मरीज मिले हैं जो इस साल के एक ही दिन में मिलने वाले मरीजों में सबसे अधिक है। अभी तक कोरोना के 100 तक मरीज ही एक दिन में आए थे, किंतु इतनी बड़ी तादाद में संक्रमण के नए मरीज पहली मर्तबा सामने आए है। इन नए मरीजों में धार में 53, पीथमपुर में 41, धामनोद में 28, मनावर में 20 सहित अन्य क्षेत्रों के मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
582 मरीज एक्टिव
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23 मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो चुके हैं, होम आइसोलेशन में होने के कारण विभाग ने अपने पोर्टल से इन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। साथ ही नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज 582 हो चुके है। इन दिनों चिंता की बात यह सामने आ रही है कि वैक्सीन लगवाने के बावजूद लोग पॉजिटिव आ रहे है, हालांकि वैक्सीन का फायदा यह मिल रहा है कि संक्रमण के सामान्य लक्षण ही मरीजों में मिल रहे है। विशेषकर 15 साल से 40 साल की उम्र के बीच के लोग तीसरी लहर में पॉजिटिव हो रहे है। प्रदेश के संक्रमित जिलों की सूची में धार जिला अभी चौथे स्थान पर हैं, जहां पर 500 से अधिक मरीज सामने आ चुके है। इन मरीजों में कोविड अस्पताल में 11 मरीज भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 65 फीवर क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं, जहां पर प्रतिदिन 1400 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट आने में दो दिन का समय लगता है। 
खास-खास
जिले की पॉजिटिव रेट - 4.80 प्रतिशत
संक्रमण से कुल मौत - 314
पिछले 24 घंटे में नेगेटिव रिपोर्ट - 1660
जांच हेतु भेजे गए सैंपल - 1617
होम आइसोलेशन में मरीज - 571


Share To:

Post A Comment: