धार~50 लाख में किया मकान का सौदा
45 लाख देने के बाद अनुबंध पञ किया निरस्त ~~
पीडित पहुंचा थाने, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
तीन चेक भी हुए बाउंस, एक आरोपी हिरासत में ~~
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )
शहर के ञिमूर्ती चौराहे पर स्थित श्रीजी होटल के पास बने मकान का सौदा होने व रुपए लेने के बाद धोखाधडी करने वाले दो लोगों के खिलाफ धार कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया हैं, आरोपियों ने पीड़ित से अनुबंध पञ भी निरस्त करवा लिया। साथ ही रुपए के एवज में दिए चेक भी बाउंस हो गए। इसके बाद व्यापारी का फोन उठाना आरोपियों ने बंद कर दिया, ऐसे में न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित थाने पर पहुंचा। जहां पर पुलिस को आवेदन सौंपा, जिसकी शुरुआती जांच करते हुए पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसमें से एक आरोपी को शुक्रवार सुबह हिरासत में लेकर पुलिस प्रकरण को लेकर पूछताछ कर रही है।
1200 स्क्वायर फीट पर बना हुआ मकान
मुख्य मार्ग पर बना हुआ 1200 स्क्वायर फीट का मकान सुमित सोलंकी का हैं, आरोपी को मकान बेचना था। इसके बाद सुमित के संपर्क में मोबाइल व्यापारी राजेश पिता शंकरलाल बोडाने आए। मकान की लोकेशन देखने के बाद विक्रय का सौदा 50 लाख रुपए में तय किया, इसके बाद राजेश ने मकान का अनुबंध पञ तैयार होने पर करीब 45 लाख रुपए का भुगतान भी 01-11-2018 को कर दिया व कुछ दिन बाद शेष भुगतान के साथ रजिस्ट्री करने की बात भी तय हुई। ऐसे में राजेश ने आरोपी सुमित से मकान को लेकर चर्चा की तो आरोपी लगातार बात को टालता रहा व एक साल बाद सौदा निरस्त करने की बात कहने लगा। इसी बीच आरोपी का साथी राम पिता सुरेशचंद्र खंडेलवाल आया व अनुबंध पञ निरस्त करने के साथ ही तीन चेक गारंटी के रुप में राजेश को दिए। इसके बाद जब पीड़ित ने बैंक में चेक लगाए तो तीनों ही बाउंस हो गए थे। मामले में पुलिस ने विभिन्न धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
इनका कहना है
मकान का सौदा तय होने के बाद पीड़ित ने रुपए दिए थे, इसके बाद अनुबंध पञ निरस्त होने पर आरोपियों ने रुपए नहीं लौटाए। दस्तावेजों की जांच पर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
समीर पाटीदार, टीआई, कोतवाली
Home
धार
धार~50 लाख में किया मकान का सौदा
45 लाख देने के बाद अनुबंध पञ किया निरस्त ~~
पीडित पहुंचा थाने, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
तीन चेक भी हुए बाउंस, एक आरोपी हिरासत में ~~
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )

Post A Comment: