धार~जिला चिकित्सालय में टीबी रोग से बचाव हेतु पीएमटीपीटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया~~

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )।

राष्ट्रीय क्षय उन्मुलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी से प्रभावित मरीजों के परिवारों को लेटेन्ट टीबी रोग से बचाव हेतु पीएमटीपीटी कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. एमएल मालवीय एवं डीटीओ डॉ. संजय जोशी द्वारा शुक्रवार को तीन मरीजों को दवाई देकर किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पल्मोनरी टीबी से ग्रसित मरीजों के परिवार के समस्त सदस्यों को टीबी से बचाव हेतु प्रिवेंटिव थेरेपी के रूप में टेबलेट आईसोनियाजाईड दिये जायेंगे। इसके लिये जीएलआरए, इंडिया  संस्था द्वारा घर-घर जाकर टीबी ग्रसित मरीज के परिवार के सदस्यों से संपर्क कर टीबी के लक्षणो का अवलोकन कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा जायेगा। जिससे उनके परिवार मे यह रोग फैलने से रोका जा सकेगा।
इस अवसर पर जिला क्षय केन्द्र से नीरज अवस्थी, मुकेश पंडाग्रे, महेश जर्मन एवं इंडिया संस्था धार से टीम लीड सुशील सिंह, प्रतीक जैन, फिरदौस सोलंकी, मुकेश विश्वकर्मा, अभय खानविलकर, जितेन्द्र सेन उपस्थित थे। सीएमएचओ एवं डीटीओ द्वारा संस्था के सदस्यों एवं स्टॉफ को टीबी रोग उन्मुलन के संबंध में मार्गदर्शन दिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया।


Share To:

Post A Comment: