बाकानेर~चित्रकला में भाई बहनों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया~

बाकानेर ( सैयद अखलाक अली)

बच्चो के शौक कभी कभी सफलता के आयाम गढ़ देते है, और जब इन आयामों को स्थापित होता देख अभिभावक गण जब साक्षी बनते है तो अभिभूत हो जाते है। कुछ ऐसा ही अवसर आया जब हम इस क्षण के प्रतिभागी बने। अवसर था केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण समारोह का। यह प्रतियोगिता आजादी के ७५ वे अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदेश स्तर पर नर्मदा हाइड्रोलिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा सभी जिलों में शासकीय , केंद्रीय एवं नामचीन निजी स्कूलों में आयोजित की गई थी।जिसमे २००० से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर विभिन्न नोडल स्कूल में उपस्थित हो कर भाग लिया था।
आज इसी प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय पुरुस्कार का वितरण राज भवन भोपाल में प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री मंगू भाई पटेल के कर कमलों से संपन्न हुआ।  जैविका कुशवाह पवन कुशवाह एवं यथार्थ कुशवाह पवन कुशवाह
ने भाग लिया था। और इन दोनो बच्चो को उनकी कृति के लिए सांत्वना पुरस्कार हेतु चुना गया। महामहिम राज्यपाल महोदय ने दोनो बच्चो को प्रमाण पत्र एवं ७५०० रू की चेक राशि दे कर सम्मानित किया। विगत वर्षो में जैविका तत्कालीन राज्यपाल महामहिम स्व श्री लालजी टंडन द्वारा इसी प्रतियोगिता में सम्मानित हो चुकी है। और इन दोनो की अग्रजा सिद्धि ने भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है।
अभिभूत इसलिए भी होते है की बगैर मार्गदर्शन एवं मौलिकता के चलते प्रदेश स्तर पर चयनित हुए जबकि नामचीन स्कूल के प्रतिभागी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कृति बनाते है।
इष्टजन,परिजन एवं शुभाकांक्षी गणों के स्नेहाशीष आशीर्वाद के चलते ये बच्चे अपने आप को स्थापित करने के लिए अग्रसर है।
इस हेतु हार्दिक साधुवाद


Share To:

Post A Comment: