।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 21 नवंबर 2021 रविवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रात्रि 07:48 बजे तक रहेगी बाद तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:36 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र प्रातः 07:36 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे रात्रि 09:10 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:17 से 05:36 बजे तक रहेगा । अभिजीत दोपहर 11:49 से 12:33 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपका खर्च का विशेष योग है । धन संबंधी एवं लेन - देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखे । किसी से विवाद न हो , इसका ध्यान रखें । मित्रों एवं परिजनो से मनमुटाव और स्वास्थ्य बिगड सकता है । दिन मध्यम फलदायक है ।
वृषभ :~ आज आपकी रचनात्मक ओर कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी । मानसिक वैचारिक स्थिरता रहने से लगन के साथ काम कर पाएंगे । आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे । आर्थिक योजना बना सकेंगे । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मिथुन :~ आपका आज का दिन कष्टदायक होने से हर कार्य में सावधानी बरतें । परिवारिक अनबन हो सकती है । उग्रता एवं आवेग पर अंकुश में रखें नही तो बात बिगड़ सकती है । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें ।
कर्क :~ आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक है। आय में वृद्धि होगी । अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा । मित्रों से भेंट होगी । स्त्री मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा । व्यापार में लाभ होगा । शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । चिंता से मुक्ति रहेंगे ।
सिंह :~ आज आप के व्यवसाय मे बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है । हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे । उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा । सरकारी कार्यो में लाभ मिलेगा । आरोग्य अच्छा रहेगा ।
कन्या :~ आज आपका दिन अच्छा रहेगा । स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता है । धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे । विदेश से स्नेहिजनों के समाचार से आनंद होगा । भाई - बंधु से लाभ हो सकता है । आर्थिक लाभ का दिन है ।
तुला :~ आज आप नए कार्य का आरंभ करे । भाषा और व्यवहार पर संयम रखे जो हित में होगा । द्वेष से दूर रहे तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । हो सके तो पानी और स्त्री से दूर रहें । गहन चिंतन से मन की शांति प्राप्त कर पाएँगे ।
वृश्चिक :~ आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा । स्वंय के लिए समय निकालेंगे । मान - सम्मान में वृद्धि होगी । वाहन सुख मिलेगा ।
धनु :~ आज आप का दिन आर्थिक लाभ का है । घर में शांति और आनंद का माहौल रहने से मन रहेगा । नौकरी वालों को लाभ और सहकर्मीयों से सहयोग मिलेगा । कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आपके नीचे कार्य करनेवालों का सहयोग मिलेगा ।
मकर :~ आज आप चिंतित और दुविधा मे रहने से किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगें । महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि भाग्य साथ नहीं देगा । उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता रहेगी । निरर्थक व्यय बढ़ेगा ।
कुंभ :~ आज आप के स्वभाव में प्रेम छलकेगा , इस कारण मानसिक व्यग्रता होगी । धनोपार्जन की योजना बन सकती है । जमीन , मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखे । विद्यार्थीयों को सफलता मिलेगी । स्वभाव में हठीलापन नही रखे ।
मीन :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक होगा , सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्घि होगी। वैचारिक स्थिरता से कार्य अच्छी तरह से पूर्ण होंगे । महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन शुभ है । कार्य में सफलता मिलेगी । मान - सम्मान मिलेगा , प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: