।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 31 मई 2021 सोमवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 01:06 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र अपरान्ह 04:01 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 03:59 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:36 से 09:15 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:55 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप घर की बातों मे अधिक ही ध्यान देंगे । परिवारजनों के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज - सजावट का विचार करेंगे । अपने कार्य में संतोष होगा । स्त्रियों से सम्मान मिल सकता है । माता से संबंध अच्छे रहेंगे। निरुत्साही नही हो ।
वृषभ :~ आज आपको विदेश में स्थित स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार से प्रसन्नता होगी । विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है । एक - दो धार्मिक स्थल की यात्रा से मन प्रसन्नचित्त होगा । कार्यालय या व्यापार मे कार्यभार अधिक रहेगा । फिर भी आर्थिक लाभ हो सकता है ।
मिथुन :~ आज आप निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना हितकर नहीं होगा । क्रोध को संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग की संभावना है । खर्च अधिक होगा । आर्थिक संकट होगा । निषेधात्मक विचारो से दूर रहे ।
कर्क :~ वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे । व्यावसाय मे लाभ होगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । यात्रा या प्रवास कर सकेंगे ।
सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा । पारिवारिक सदस्यों से वाणी में संयम से संघर्ष टाल सकेंगे । दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं । इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी । परिश्रम का कम प्रतिफल मिलने से हताशा हो सकती है । माता की चिंता रहेगी ।
कन्या :~ आज आप किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहे । आकस्मिक खर्च हो सकता है । विद्यार्थियों को बाधाएँ आएँगी । प्रियजन की मुलाकात से मन आनंदित होगा । पेट की पीडा़ हो सकती है । शेयर - सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरते ।
तुला :~ आज आपके लिए शुभ समय है । मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक व्यग्रता रहेगी । धन और यश की हानि होगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । निकट के सम्बंधियो के झगडे या विवाद से मन को चोट पहुंच सकती है ।
वृश्चिक :~ आपके लिए आज नए कार्य के लिए शुभ है । दिनभर मन प्रसन्न रहेगा । भाई - बंधुओं के साथ गृहविषयक आवश्यक चर्चा करेंगे । आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि है । मित्रों की भेंट से मन प्रफुल्लित होगा । कार्य सफलता मिलेगी ।
धनु :~ आज आप का दिन मध्यम फलदायक है । असमंजस मे निर्णय लेना कठिन होगा । मन व्यग्र रहेगा । परिवारिक मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखे । कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी । कार्यभार बढ सकता है । अनावश्यक खर्च होगा ।
मकर :~ आज पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा । मित्रों , स्नेहीजनों से उपहार प्राप्त होंगे । व्यावसायिक और व्यापार मे प्रभाव रहेगा । कार्य से उच्च अधिकारीगण संतुष्ट होंगे । कार्य सरलता से पूर्ण होंगे । अनुकूल स्थिति का लाभ ले सके तो अच्छा रहेगा । मानसिक शांति रहेगी । शारीरिक कष्ट से दूर रहे ।
कुंभ :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । परिवारजनों से कलह हो सकता है । लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखे । अदालती कार्यवाही में संभलकर चले । खर्च अधिक होगा । किसी का भला अपनी हानि होने पर भी कर पाएंगे । वाणी और क्रोध पर संयम बरते । अकस्मात का योग है ।
मीन :~ आज आपको आकस्मिक लाभ हो सकता है । संतान के शुभ समाचार प्राप्त होंगे । नए मित्रों से संपर्क होगा । जिसका लाभ भविष्य में होगा । सामाजिक प्रसंग हेतु बाहर जा सकते है । व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: