।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 23 मई 2021 रविवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी प्रातःकाल 06:43 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:00 बजे होगा । हस्त नक्षत्र दोपहर 12:12 बजे तक रहेगा पश्चात् चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे रात्रि 11:04 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:19 से 07:00 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:46 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*--: विशेष :--*
आज भद्रा प्रातः काल 06:43 बजे तक , शनि वक्री दोपहर 02:50 बजे से , मोहिनी एकादशी व्रत वैष्णवों का , त्रिस्पर्षा महाद्वादशी व्रत , लक्ष्मीनारायण एकादशी , द्वादशी तिथि क्षय , परशुराम द्वादशी , राधारुक्मणी द्वादशी ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल है । आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है । शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी रहेगी । मित्रों तथा स्वजनों से उपहार मिलेगा । उनके साथ समय आनंद में व्यतीत होगा । उनके साथ किसी समारोह या पर्यटन मे जा सकते है ।
वृषभ :~ आज आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके लाभ दिलाएगा । वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेंगे । शुभकार्य की प्रेरणा मिलेगी । पठन - लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी । परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद काम में तत्परता और कुशलता प्रगति में सहायक होंगे ।
मिथुन :~ आज आपकी दुविधा से महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेगा । वैचारिक से मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । अधिक भावनाशीलता दृढ़ता को कमजोर करेगी । पानी तथा तरल पदार्थों से सावधान रहें । परिवार या जमीन से सम्बंधित मामलों पर चर्चा और प्रवास टाले । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर मे आनंद का वातावरण रहेगा । मित्रों एवं स्नेहीजनों से भेंट होगी । दोस्तों से लाभ होगा । कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आनंदित रहेंगे । आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि होगी । मान - सम्मान में वृद्धि होगी ।
सिंह :~ आज आप पारिवार के साथ सुख - शांति से दिन व्यतीत करेंगे । उनका सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से विशेष मदद मिलेगी । दूरस्थ मित्र और स्नेहीजनों से संपर्क या संदेश लाभदायक होगा । अपनी वाणी से अन्य लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकेंगे । आय की अपेक्षा अधिक खर्च होगा । निर्धारित कार्यों में कम सफलता मिलेगी ।
कन्या :~ आज के लाभदायक दिन से आपकी वैचारिक दक्षता बढ़ेगी । वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर सकेंगे । उत्तम भोजन , भेंट उपहारों और वस्त्रों की प्राप्ति होगी । शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी । आनंद की प्राप्ति से दिन खुशहाल रहेगा ।
तुला :~ आज आपका असंयमित और अनैतिक व्यवहार परेशानी में डाल सकते हैं । दुर्घटना से बचें । वाणी से उग्र तकरार करा सकती है । सगे - सम्बंधियों से अनबन होगी । शारीरिक , मानसिक व्यग्रता कम करने के लिए आध्यात्मिक सहायक होगी ।
वृश्चिक :~ आज आपको नौकरी - धंधे में लाभ होगा । पुत्र और पत्नी से लाभ होगा । बुजुर्ग लाभ में निमित्त बनेंगे । स्नेहीजनों एवं मित्रों से सौगात मिलेंगी । उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । सांसारिक जीवन में आनंद रहेगा ।
धनु :~ आपका आज का दिन शुभ है । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा । प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी । अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । पिता और बडों से लाभ हो सकता है । व्यावसाय में प्रवास हो सकता हैं । कार्यभार बढेगा । फिर भी आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से कर सकेंगे ।
मकर :~ आज आप बौद्धिक कार्य और व्यावसाय में नए विचारो से प्रभावित होकर उन्हे अपनाएँगे । सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का परिचय देंगे । फिर भी मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । निरर्थक व्यय से संभलकर चले । सरकारी संकट हो सकता है । प्रतिस्पर्धियो से वाद - विवाद टाले ।
कुंभ :~ आज आप अनैतिक कृत्यों से दूर रहे । वाणी पर संयम रखे , इससे पारिवारिक मनमुटाव टल सकेगा । प्रत्येक व्यक्ति , वस्तु या घटना का सकारात्मक दृष्टिकोण रखे । अधिक खर्च से आर्थिक संकट रहेगा । क्रोध पर संयम रखे । शारिरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी।
मीन :~ आज आप दैनिक कार्यों के साथ घूमने - फिरने और मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे । परिवारजन और मित्रो को भी साथ लेंगे , जो उनके लिए आनंदप्रद रहेगी । शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: