।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 21 मई 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि प्रातःकाल 09:11 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:59 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 03:22 बजे तक रहेगी पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा रात्रि 09:07 बजे तक सिंह राशि मे भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:46 से 12:28 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:54 बजे तक रहेगा । जबकी दोपहर 12:28 से 12:54 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*--: विशेष :--*
आज सीता नवमी , राजीव गांधी पुण्य दिवस , श्री हरि जयंती ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपमे शारीरिक और मानसिक शिथिलता रहेगी । अधिक परिश्रम का कम प्रतिफल प्राप्त होगा । संतान की चिंता सताएगी । कार्य की भागदौड मे परिवार मे कम ध्यान देंगे । हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहे । उदर के रोग से पेट दुख सकता है ।
वृषभ :~ आज आप कार्य को मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे । कार्य का फल भी अपेक्षानुसार मिलेगा । अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि बढेगी । सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक सफलता प्राप्त होगी । संतानों पर खर्च होगा ।
मिथुन :~ आज आपके लिए नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए शुभ है । सरकार से लाभ हो सकता है । व्यापार में अधिकारियों का अच्छा प्रतिफल प्राप्त होगा । मित्र या स्नेहीजनों अथवा पडोसियों के साथ अनबन हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा । प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी । आर्थिक मामलों मे सावधानी बरते ।
कर्क :~ आप आज नकारात्मक मानसिकता से व्यवहार न करे । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । मन में दुःख और असंतोष रहेगा । आँखो में परेशानी हो सकती है । पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा । पारिवार मे गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखे । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे । अधिक खर्च होगा ।
सिंह :~ आज आपमे आत्मविश्वास अधिक रहेगा । कार्य करने मे त्वरित निर्णय लेंगे । पिता और बडों से लाभ होगा । सामाजिक मान - सम्मान में वृद्धि होगी । वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करे । क्रोध अपेक्षाकृत अधिक रहेगा । आरोग्य संभाले ।
कन्या :~ आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुँचाए एवं किसी से झगड़ा न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता रहेगी । मित्रों और स्वजनों से वैचारिक मनमुटाव हो सकता है । स्वभाव में उग्रता और क्रोध अधिक रहेगा । विवाद या झगडे से दूर रहे ।
तुला :~ आपका आज का दिन शुभ होगा । विविध क्षेत्रों के लाभ से प्रसन्नता में वृद्धि होगी । आय में वृद्धि होगी । मित्रों पर खर्च करेंगे और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा । रुचिकर भोजन होगा ।
वृश्चिक :~ आज आपके व्यावसाय मे अनुकूल वातावरण होगा । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । कार्य सफलता सरल होगी । मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी में पदोन्नति होगी । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा । व्यापार हेतु बाहर जा सकते है ।
धनु :~ आपका आज स्वास्थ्य कुछ नरम - गरम रह सकता है । शारीरिक अशक्ति और आलस्य रहेगा । मानसिक चिंता और व्यग्रता रहेगी । व्यावसाय मे विध्न आ सकते हैं । हानिकर विचारों से दूर रहे । कार्य को संभलकर करे । उच्च अधिकारियों से मनमुटाव होंगे ।
मकर :~ आज आप खान - पान का ध्यान रखे । क्रोध के साथ नकारात्मकता को सकारात्मकता से दूर करे । व्यावसाय मे अनुकूलता रहेगी । भागीदारों से मतभेद न हो इसका ध्यान रखे । सरकारी कार्यो में योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे ।
कुंभ :~ आज आप हर कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे । स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ नए वस्त्र परिधान का आनंद लेंगे । भागीदारों से लाभ होगा । वाहन सुख मिलेगा ।
मीन :~ आज आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा । शारीरिक स्वस्थता रहेंगी । परिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धियों से विजयी होंगे । आवेश और उग्रता को स्वभाव में न आने दे , साथ वाणी पर संयम रखे । सहकार्यकरों का व्यावसाय मे अच्छा सहयोग रहेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: