रिंगनोद~भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव मनाकर निकाली शोभायात्रा~~

अनुराग डोडिया रिंगनोद~~

रिंगनोद। भगवान श्री देवनारायण भगवान का जन्मउत्सव अखिल भारतीय मेवाड़ा गायरी गुर्जर समाज के तत्वावधान में आज हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम रिंगनोद मै  शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे युवा एवं महिलाएं नृत्य करते हुए शामिल हुए जिसमे समाज के बच्चो और वरिष्ठो सहित सभी सम्मिलित हुए। समाजजन देवनारायण जी के जयकारों के साथ चल रहे थे। भगवान श्री देवनारायण जी का यह 1109 वां जन्मदिवस था। गांव रिंगनोद में यह पहला अवसर है की श्री देवनारायण जी का जन्मोत्सव समाज के सदस्यो और श्रद्धालुओ ने पुर्ण उत्साह पूर्वक मनाते हुए शोभायात्रा निकाली। इस दौरान समाज के रामचंद्र चौधरी, रवि चौधरी, कान्हा चौधरी अखिल भारतीय मेवाड़ा गायरी महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव अनोखीलाल चौधरी,  तहसील अध्यक्ष प्रकाश चौधरी,  कानालाल चौधरी, रोहित चौधरी, अजय चौधरी, जितेन चौधरी, महेश चौधरी आदि  समाजजन उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment: