मांधाता~दिग्विजय सिंह से मिले राजबहादुर सिंह (राजा भैया)~~
मांधाता विधानसभा से कर रहे दावेदारी ~~
रवि सलुजा मांधाता~~
आने वाले दिनों में मांधाता विधानसभा में उपचुनाव होना है जिसको देखते हुए टिकट के दावेदार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आमजन व कार्यकर्ताओं मेल मिलाप का दौर भी जारी है, इसी कड़ी में शनिवार को मांधाता विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार राज बहादुर सिंह राजा भैया ने मांधाता विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर मांधाता विधानसभा के राजनीतिक हालातों के बारे में चर्चा की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिंह से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने मुलाकात कर क्षेत्र की जानकारी से अवगत कराएं । बता दें कि कांग्रेस से उपचुनाव में टिकट के सभी दावेदार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वही शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव के बारे में क्षेत्र की विस्तृत जानकारी से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह को दी । विदित हो कि आने वाले दिनों में मांधाता में उपचुनाव होने वाले जिसको लेकर टिकट के अन्य दावेदार भी कांग्रेस में मजबूती से खड़े हैं। बता दें कि कांग्रेस ने मांधाता उपचुनाव को लेकर अपना प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किया यहां कांग्रेस में दावेदारों की लंबी लाइन है ,जिसमें राज बहादुर सिंह ( राजा भैया ) भी कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदारों में है । जो कि लगातार कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं, वही कई वर्षों से कांग्रेस से जुड़े है। वही आखिरकार टिकट किसका होता है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा । वही दुसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए नारायण पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है , जो कि चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। वह लगातार मांधाता विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क भी शुरू कर दिया। आने वाले दिनों में होने वाले मांधाता विधानसभा के उपचुनाव मुकाबला कड़े होने के आसार प्रबल है।
Home
खंडवा
मांधाता~दिग्विजय सिंह से मिले राजबहादुर सिंह (राजा भैया)~~
मांधाता विधानसभा से कर रहे दावेदारी ~~
रवि सलुजा मांधाता~~

Post A Comment: