*कुक्षी~आईएस एसडीम विवेक कुमार के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई*~~
*कोरोना रिपोर्ट के फर्जीवाड़े को लेकर 2 संविदा कर्मचारियों को किया बर्खास्त*~~
*निसरपुर में कोरोना फर्जी रिपोर्ट मामले में दो संविदा कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही*~~
*सत्येंद्र मिश्रा कुक्षी*~~
कुक्षी - वैश्विक महामारी कोविड-19 जांच में हुए फर्जीवाड़े में एसडीएम विवेक कुमार की तत्परता के चलते दो संविदा कर्मचारियों की सेवाएं की समाप्त कुक्षी के निसरपुर ब्लॉक के ग्राम टाणा में शुक्रवार की रात्रि में 17 लोगो की पाजेटिव रिपोर्ट आई इस खबर से गॉव डर का माहौल फैल गया जब शनिवार को गांव में तस्दीक की तो पता चला की आए 17 पाजेटिव मे से 15 लोगो ने सेपलीग ही नही दी थी ऐसे में उनकी रिर्पोट पाजेटिव कैसे आई इस बारे में पता किया गया तो जो टीम सेपलीग लेने गई थी उन्होंने उन 15 लोगो की डाटा इंट्री तो की पर सेपलीग की सीसी भी भेज दी जांच के लिए पर जब उसमे सेपल नही था तो वह रिजेक्ट होना थी ऐसे में रिपोर्ट पाजेटिव कैसे आई यह बात जैसे ही आईएस एसडीएम विवेक कुमार के संज्ञान में आई उन्होने धार कलेक्टर को प्रतिवेदन लिखा कलेक्टर ने जॉच समिति गठित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निसरपुर में बच्चन मुजाल्दा संविदा पद ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर और गुमान सिंह चौहान संविदा पद लैब तकनीशियन को कोविड-19 सैंपल संबंधित कार्य में घोर लापरवाही का दोषी पाए जाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निसरपुर की संविदा नियुक्ति तत्काल से प्रभाव से समाप्त की गई
Home
धार
*कुक्षी~आईएस एसडीम विवेक कुमार के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई*~~
*कोरोना रिपोर्ट के फर्जीवाड़े को लेकर 2 संविदा कर्मचारियों को किया बर्खास्त*~~
*निसरपुर में कोरोना फर्जी रिपोर्ट मामले में दो संविदा कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही*~~
*सत्येंद्र मिश्रा कुक्षी*~~

Post A Comment: