।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 08 सितंबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( शुद्ध ) कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मध्य रात्रि 12:07 बजै तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथी लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:39 बजे होगा । भरणी नक्षत्र प्रातः 08:28 बजे तक रहेगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा दोपहर 03:13 बजे तक मेष राशि मे भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:31 से 05:04 बजे तक रहेगा । अभिजीत् मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
*--: विशेष :--*
आज छठ ( षष्ठी ) का व कृतिका का श्राद्ध , विश्व साक्षात्कारता दिवस । जय हो ।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे । शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके इस उत्साह को दुगुना कर देगी । खान - पान में ध्यान रखें । धन संबंधी विषयों पर लेन - देन में भी ध्यान रखें । मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखें । आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ।
वृषभ :~ घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक विचार - विमर्श करेंगे । घर की साज - सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी । मित्रवर्ग से लाभ होगा । स्वजनों से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार भी सुधरेगा । संतानों से लाभ हो सकता है। नई मित्रता से प्रसन्नता रहेगी । आकस्मिक धन लाभ की संभावना है ।
मिथुन :~ पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा , दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है । कार्यभार से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा , परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा । सामाजिक कार्यों में आप योगदान देंगे ।
कर्क :~ प्रयास करने पर ऐसा लगेगा कि जितने भी प्रयत्न कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं । स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है । क्रोध अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चितता के कारण अपने आपको प्रफुल्लित पाएँगे । व्यावसायिक क्षेत्र में उपरी अधिकारीगण के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी ।
सिंह :~ आज प्रातः शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता और व्यग्रता रहेगी । क्रोध अधिक रहने से मनमुटाव होगा । परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा । व्यापार स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी । परिवारजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे ।
कन्या :~ आज नये कार्य और प्रवास न करें । प्रेम और धिक्कार की राग - द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करें । क्रोध अधिक रहेगा , जिससे कार्य बिगडे़ नहीं ध्यान रखें । व्यवसाय मे किसी का दिल ना दुःखे इसका ध्यान रखें ।
तुला :~ आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएँ रहेंगी । आर्थिक लाभ और प्रवास हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो इसलिए वाणी पर संयम रखें । हितशत्रुओं से सावधान रहे । नए कार्य आज न करें ।
वृश्चिक :~ बौद्धिक कार्यों के लिए तथा जनसंपर्क के लिए और लोगों के साथ घुलने - मिलने के लिए दिन अच्छा है । धन - सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है । खान - पान का स्वाद भी ले सकेंगे । वैचारिक स्तर पर आवेग अंकुश रखें ।
धनु :~ शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चले । अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हो । मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होगा । शरीर में स्फूर्ति रहेगी । आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल हैं । व्यावसाय अच्छी तरह से करेंगे ।
मकर :~ आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे । आपकी भावना को भी ठेस पहुँच सकती है । वाहन चलाते समय ध्यान रखें । आपत्तिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहें । किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय ले । कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा ।
कुंभ :~ आवश्यक कार्यों के निर्णय न ले । नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज दिन का समय बहुत अनुकुल है । परंतु मध्याहन के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता बढेगी । संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है । विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है । आपकी भावना को ठेस पहुंच सकती है ।
मीन :~ आज आप स्वार्थी व्यवहार छोडकर अन्यों के विषय में विचार करें । घर , कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण पक्ष में रह सकता है । वाणी पर संयम से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे । आपमें आज कुछ सुधार होगा । द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न ले । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरूदेव ।।

Post A Comment: