बड़वानी~खेतिया में भी एक मास्क-अनेक जिंदगी जन-जागरूकता अभियान के तहत कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उपायों के पालन की दी समझाइश~~
बड़वानी /नागरिकों में मास्क के प्रयोग के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें मास्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में एक से 15 अगस्त तक ‘‘ एक मास्क-अनेक जिंदगी ‘‘ जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत नगर पालिका खेतिया सीएमओ श्री ईश्वर महाले ने भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर इस अभियान को शहर में चलाया एवं शहर के मुख्य मार्ग, चैराहों पर बगैर मास्क के मिलने वाले महिला - पुरुषों को निःशुल्क मास्क वितरित कर उन्हें कोरोना संक्रमण को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने, अनावश्यक बाजार में ना घूमने, शासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए आवश्यक समझाइश दी ।
Home
बड़वानी
बड़वानी~खेतिया में भी एक मास्क-अनेक जिंदगी जन-जागरूकता अभियान के तहत कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उपायों के पालन की दी समझाइश~~

Post A Comment: