*मनावर ~एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत वाहन रैली की आयोजन होगा*~~
*नगर की सामाजिक संस्थाएँ भी मास्क देकर सहयोग करे सीएमओं सुरेखा जाटव*~~
*वरिष्ठ पत्रकार कैलाश राठोर ने दिये नःपाः को 200 मास्क*~~
निलेश जैन मनावर ~~
एक मास्क अनेक जिंदगी जन जागरूक अभियान के तहत स्थानीय नगरपालिका परिषद द्वारा जनता को कोरोना महामारी से बचाव हेतु प्रचार प्रसार का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 10 अगस्त सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय से दोपहर 12:00 बजे वाहन रैली आयोजित की गई है। सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर इसका आयोजन किया जा रहा है। एक मास्क अनेक जिंदगी का अभियान 1 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। कोरोना महामारी से बचाव के लिये दान में प्राप्त मास्क का वितरण किया जायेगा। सीएमओं सुरेखा जाटव ने बताया की नगर के व्यापारी, समाजसेवी संस्था भी मास्क देकर अपना सहयोग दे सकती है। आज नगर के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश राठोर ने 200 मास्क नःपाः में देने की घोषणा कि गई। आम जनता को जागरूक करने हेतु वाहन रैली में नगर के पार्षद, कर्मचारी,पत्रकार मोजूद रहेगे।
Home
धार
*मनावर ~एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत वाहन रैली की आयोजन होगा*~~
*नगर की सामाजिक संस्थाएँ भी मास्क देकर सहयोग करे सीएमओं सुरेखा जाटव*~~
*वरिष्ठ पत्रकार कैलाश राठोर ने दिये नःपाः को 200 मास्क*~~
निलेश जैन मनावर ~~

Post A Comment: