।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 11 अगस्त 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि प्रातः 09:09 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः 05:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:06 बजे होगा । भरणी नक्षत्र मध्य रात्रि 12:57 बजे तक रहेगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल अपरान्ह 03:47 से 05:24 बजे तक रहेगा । अभिजीत् मुहूर्त दोपहर 12:09 से 01:00 बजे तक रहेगा ।दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
--: *विशेष* :--
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी (स्मार्त मतानुसार ) -*
मथुरा के राजा कंस के अत्याचारों का शमन करने के लिए नारायण ने देवकी एवं वासुदेव की अष्टम संतति के रूप में अवतार लेकर दुष्ट का दमन किया एवं धर्म की स्थापना की । योगेश्वर श्री कृष्ण नारायण के पूर्ण कलावतार है । भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र बुधवार के दिन श्री कृष्ण ने अवतार लेकर भक्तों का कल्याण किया। स्मार्त मतानुसार श्री जन्माष्टमी का पर्व आज मनाया जावेगा एवं वैष्णव दीक्षा धारी उदय काल तिथि का विचार कर जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाएंगे । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ, पं, अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम, जी, रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम, पी,
मो, नं, 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आप का दिन अनुकूल रहेगा । आप तन - मन से स्वस्थ होकर कार्य करेंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे । आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी । परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा । मित्र एवं सम्बंधिओं से घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा ।
वृषभ :~ आज आप सावधान रहें । आज होने वाली घटनाओं से चिंतित रहेंगें । स्वजनों एवं परिवारजनों के विरोध एवं रूखेपन रहेगा । आज शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे । खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी । दुर्घटना हो सकती है , सावधान रहें ।
मिथुन :~ धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है । मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा । मित्रों से लाभ होगा । परिवारजनो में भी पुत्र , भाई एवं पत्नी से लाभ हैं । आज आपको अच्छा खाना प्राप्त होगा । व्यापार या नौकरी में लाभ होगा । आय में वृद्धि होगी ।
कर्क :~ आप आज हर काम सरलता से कर पाएँगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे । आपके पदोन्नति के योग हैं । उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर विचार विमर्श होगा । कार्य संदर्भ में बाहर जा सकते है । माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे , सरकारी लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
सिंह :~ आज आप का दिन मध्यम रहेगा । पूर्वनिर्धारित काम की तरफ आपका प्रयास रहेगा । आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा । आपमें आज क्रोध अधिक रहेगा । विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे । संतानों एवं व्यापार की परेशानियों के कारण मन अशांत रहेगा ।
कन्या :~ आज कोई भी नए कार्य का आरंभ करने के लिए योग्य समय है । स्वास्थ्य का ध्यान रखने और खासकर बाहर के खाने - पीने से परहेज करें । आज आपमें क्रोध अधिक रहेगा , इसलिए वाणी पर संयम रखें । आज राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न उलझें ।
तुला :~ आजका दिन आनंद - प्रमोद में बितेगा । मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे । नए वस्त्रों की खरीदी एवं वस्त्रालंकार के योग हैं । तन - मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी । मान - सन्मान मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा । आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा । धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा । प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय होगी । दफ्तर में सहकर्मीयों से अच्छा सहयोग मिलेगा ।
धनु :~ संतानो के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा । कार्यसफलता न मिलने पर निराश होंगे । क्रोध पर संयम रखे । आज साहित्य एवं कला में रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी । बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें ।
मकर :~ आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ अच्छे नहीं है । परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा । शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा । अपनों से मनमुटाव हो सकता है । छाती में पीडा या कोई विकार हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि हो सकती है ।
कुंभ :~ मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे । आपके मन की चिंता दूर होने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी । घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी । भाग्य की वृद्धि होगी ।
मीन :~ आज आप व्यय पर संयम रखें । क्रोध और जिह्वा पर संयम रखें अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचेगा । धन की लेन - देन में सावधानी बरतें । आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
( डाँ, अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: