*कुक्षी~रविवार सम्पूर्ण लॉक डाउन को लेकर कुक्षी शहर रहा संपूर्ण लॉकडाउन सड़कें सूनी, बाजारों में दिखाई दिया सन्नाटा*~~
*एसडीएम विवेक कुमार के निर्देशन पर प्रशासन दिखाई दिया सक्रिय*~~
*सत्येंद्र मिश्रा कुक्षी*~~
कुक्षी- रविवार संपूर्ण लॉक डाउन को लेकर कुक्षी शहर पूरी तरह से लॉकडाउन दिखाई दिया सुबह 8:00 बजे से खुलने वाला शहर लॉकडाउन को लेकर पूरी तरह से बंद नजर आया शहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया एसडीएम विवेक कुमार के निर्देशन पर तहसीलदार सुनील कुमार डावर थाना प्रभारी कमल सिंह पवार सहित प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय नजर आया लॉकडाउन को लेकर प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में कुक्षी, डही, निसरपुर, बाग, डेहरी आदि ग्रामीण अंचलों में भी इसका असर देखने को मिला
लॉकडाउन को लेकर कुक्षी शहर के विजय स्तंभ चौराहा, बस स्टैंड क्षेत्र, सिनेमा चौपाटी, जवाहर चौक आदि सार्वजनिक स्थानों पर पूरी तरह से सन्नाटा दिखाई दिया
पूर्व की तरह तहसीलदार सुनील कुमार डावर थाना प्रभारी कमल सिंह पवार लॉकडाउन को लेकर कुक्षी शहर का भ्रमण करते हुए नजर आए वही शहर में बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों को घरों में रहने की बात कही थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कुक्षी शहर में प्रमुख चौराहों पर लॉकडाउन के पालन को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है वही चेकप्वाइंट के ऊपर भी बेरी कैट्स लगाए गए हैं
एसडीएम विवेक कुमार ने बताया रविवार लॉकडाउन को लेकर शहरवासियों द्वारा लॉक डाउन का पालन किया जा रहा है बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों को प्रशासन द्वारा समझाइश दी जा रही है बिना मास्क के घूमने वाले व्यक्तियों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है प्रशासन लगातार भ्रमण कर लॉकडाउन को लेकर सक्रिय है
Home
धार
*कुक्षी~रविवार सम्पूर्ण लॉक डाउन को लेकर कुक्षी शहर रहा संपूर्ण लॉकडाउन सड़कें सूनी, बाजारों में दिखाई दिया सन्नाटा*~~
*एसडीएम विवेक कुमार के निर्देशन पर प्रशासन दिखाई दिया सक्रिय*~~
*सत्येंद्र मिश्रा कुक्षी*~~
Post A Comment: