।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 23 जुलाई 2020 गुरूवार संवत् 2077 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सायं 05:08 बजे तक रहेंगी पश्चात चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 05:47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:20 बजे होगा । मघा नक्षत्र सायं 05:46 बजे तक रहेंगा पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहू काल दोपहर 02:14 से 03:53 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त दोपहर 12:08 से 01:03 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
मेष :~ शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिल रहेंगे । अधिक परिश्रम के बाद अल्प सफलता ही प्राप्त होगी । संतानों के विषय में चिंता सताएगी । कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएँगे । हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहें । उदर के रोग से परेशान रह सकते है ।
वृषभ :~ आज आप कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे । इस कार्य का फल भी अपेक्षानुसार मिलेगा । मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे । अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी । सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार में सफलता मिलेगी ।
मिथुन :~ सरकारी लाभ हो सकता है । व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिफल मिलेगा । मित्र या स्नेहीजनों अथवा पडोसियों के साथ अनबन हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा । विचारों में शीध्र परिवर्तन आएंगे । प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी । फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरते ।
कर्क :~ शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे । मन में दुःख और असंतोष रहेगा । आँखो में पीडा़ हो सकती है । पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा । पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें । धन खर्च होगा ।
सिंह :~ आपको आज आत्मविश्वास अधिक रहेगा । किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित लेंगे । पिता और बडों से लाभ होगा । सामाजिक मान - सम्मान में वृद्धि होगी । वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करें । क्रोध अपेक्षाकृत अधिक रहेगा । आरोग्य संभाले ।
कन्या :~ आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुँचे एवं किसी से झगड़ा न हो इसका ध्यान रखें । शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिक चिंता रहेगी । मित्रों और स्वजनों के साथ वैचारिक मनमुटाव हो सकता है । स्वभाव में उग्रता और क्रोध अधिक रहेगा । धार्मिक कार्य में धन व्यय होगा ।
तुला :~ आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायी हैं । विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से प्रसन्नता में वृद्धि होगी । आपकी आय में वृद्धि होगी । मित्रों के पीछे खर्च होगा और लाभ भी प्राप्त होगा । रुचिकर भोजन प्राप्त होगा ।
वृश्चिक :~ आजका दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा । व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल होगा । उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे । कार्य सफलता प्राप्त आज सरल होगी । मान - प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी । नौकरी में पदोन्नति होगी । व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर जा सकते है ।
धनु :~ आज स्वास्थ्य कुछ नरम - गरम रह सकता हैं । शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी । मानसिक रुप से भी चिंता और व्यग्रता रहेगी । व्यावसाय में विध्न आ सकते हैं । हानिकर विचारों को दूर रखें । प्रतिस्पर्धियो और विरोधीयों के साथ संभव विवाद न करें ।
मकर :~ आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं , जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है । व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी । भागीदारों के साथ मतभेद न हो ध्यान रखें । सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यो में अपनी योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे ।
कुंभ :~ आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे । प्रवास या पर्यटन की संभावनाए हैं । स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग होंगे । भागीदारों से लाभ होगा ।
मीन :~ आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा । शारीरिक रुप से स्वस्थ रहेंगे । प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी । आवेश और उग्रता को स्वभाव से दूर करें और वाणी पर संयम रखें । सहकार्यकरों का आज व्यावसायिक स्थल पर सहयोग अच्छा मिलेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: